छत्तीसगढ़ » जशपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव, 19 जून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, संगठन महामंत्री पवन साय, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू, भाजयुमो जिला जशपुर के प्रभारी व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नितिन राय व भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित साय की सहमति से भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमन शर्मा ने कल देर रात जिला कार्यकारिणी की घोषणा की।
पत्थलगांव के भाजपा युवा नेता अंकित बंसल को युवा मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी दी गई है। अंकित बंसल सांसद प्रतिनिधि भी हैं और इससे पहले युवा मोर्चा में ही जिला मंत्री के पद पर कार्य कर चुके हैं।
जिला उपाध्यक्ष के दायित्व मिलने पर अंकित बंसल ने कहा कि मुझ पर विश्वास करके संगठन ने जो दायित्व दिया है। उसका मैं पूरी निष्ठा, लगन से निर्वहन करूंगा। साथ ही जशपुर जिले के युवाओं को भाजपा युवा मोर्चा में जोडऩे का अधिक से अधिक प्रयास करूंगा।
भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर क्षेत्र की जनता एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। भाजपा जिला के वरिष्ठ जन, पदाधिकारियों, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं व नगरवासियों ने उन्हें बधाई दी और कहा कि निश्चित ही संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने से इनके नेतृत्व में युवा मोर्चा की टीम नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगी।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव, 18 जून। छग कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज नगर के इंदिरा चौक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा के नेतृत्व में बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में आंशिक चक्काजाम कर प्रदर्शन किया गया।
प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार महंगाई को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पत्थलगांव के तीनों मुख्य मार्गों को जाम कर दिया, जिससे तीनों मुख्य मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। काफी देर तक आवागमन बाधित रहा हालांकि इस दौरान पुलिस भी मौके पर भारी संख्या में मौजूद रही। चक्का जाम के प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेसियों ने जमकर केंद्र की मोदी सरकार के विरोध में जमकर नारे भी लगाए।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने जनता से बड़े-बड़े वायदे कर सत्ता में पहुंच गई, लेकिन उनके वादे धरे के धरे रह गए हैं। जिस दिन से मोदी सरकार केंद्र में बैठी है। उस दिन से लगातार महंगाई बढ़ती ही जा रही है। पेट्रोल, डीजल से लेकर खाद्य सामग्रियों सहित किसानों के खाद बीज तक में बढ़े हुए कीमतों ने नागरिकों का जीना मुहाल कर दिया है। जिस पर कोई अंकुश नहीं लग रहा है। इसके विपरीत लगातार महंगाई और तेजी से दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है, जिसे लेकर लगातार कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है, लेकिन मोदी सरकार मूक दर्शक बनकर बैठी है और पूरे देश की बढ़ती महंगाई से जनता त्रस्त है जिनकी सुनने वाला कोई नहीं है।
उन्होंने कहा कि जनता से बड़े बड़े वायदे कर देश में काबिज होने वाली मोदी सरकार को इसके लिए तत्काल इस्तीफा देना चाहिए, क्योंकि आम आदमी की कोई सुनवाई नहीं हो रही उल्टे उन पर महंगाई का बोझ दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश कांग्रेस सचिव शेखर त्रिपाठी, डीडीसी आरती सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुकृत सिदार, जिला महामंत्री कुलविंदर भाटिया, एल्डरमेन रामचरण अग्रवाल, गणेश शर्मा, कोषाध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल, जिला कांग्रेस सचिव अतुल त्रिपाठी, ब्लॉक उपाध्यक्ष पिंटू भाटिया, प्रवीण शर्मा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेष शर्मा, बबलू तिवारी, राजू गुप्ता, सुजाता शर्मा, ब्लॉक युवा अध्यक्ष अंकित शर्मा, पार्षद अशोक गुप्ता, अल्पसंख्यक अध्यक्ष निशामुद्दीन, संजय शर्मा, अशोक अग्रवाल, जनार्दन पंकज, रवि जायसवाल, महेश सिदार सहित अनेक कांग्रेसी इस दौरान उपस्थित रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव, 17 जून। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा पत्थलगांव के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशव्यापी आह्वान पर कांग्रेस की भूपेश सरकार के शराबबंदी के वादा खिलाफी के विरोध में पत्थलगांव विधायक राम पुकार सिंह के निवास पर विरोध-प्रदर्शन कर पोस्टर और शराब की बोतल भेंट करने पहुंच रहे थे, पर पत्थलगांव पुलिस ने सभी पार्टी के सदस्यों को आगे जाने से रोक दिया।
पुलिस ने राम पुकार सिंह के घर के चारों तरफ सुरक्षा तगड़ी कर रखी थी, जिससे भाजपा युवा मोर्चा के लोग राम पुकार सिंह के घर नही पहुच संके युवा मोर्चा के द्वारा नारेबाजी की गई।
भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य चौक के पास पुलिस से आगे जाने की बात कहते रहे पर पुलिस ने किसी को आगे जाने नहीं दिया जिस पर भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों ने चौक पर ही पोस्टर लगा दिया। पोस्टर में लिखा गया था- कब बंद करोगे प्रदेश में शराब को भूपेश बघेल जवाब दो विधायक रामपुकार जबाब दो।
भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य और सांसद प्रतिनिधि अंकित अग्रवाल नेे कहा कि भूपेश सरकार के द्वारा अपने किये वादे को अब तक पूरा नहीं किया है। हमारी पार्टी प्रदेशव्यापी आह्वान पे हम लोग लोग विधायक के निवास में जाकर पोस्टर लगाने और शराब की बोतल भेंट करने जा रहे थे पर पुलिस ने हमें आगे जाने नहीं दिया।
भाजपा युवा मोर्चा के अवधेश गुप्ता ने बताया कि महासमुंद में एक महिला के द्वारा अपने पांच बेटियों सहित ट्रेन की पटरी में आकर जान दी थी जिसमे बताया गया था कि उक्त महिला को उसका पति शराब पीकर रोज मारपीट करता था जिससे तंग आकर महिला ने अपने बच्चों सहित ट्रेन की पटरी में जान दी थी एक ही परिवार के इतने लोगो की मौत से हमारी पार्टी काफी आहत हुई है। इससे भूपेश सरकार के वादा खिलाफी के खिलाफ हमने सडक़ पर उतरकर अपना विरोध किया है।
इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा युवा मोर्चा के जयपाल सिंह राजपूत, बाल कुमार नारंगे, मनोज नारंगे, सौरभ शर्मा, मिथलेश लकड़ा विजय विश्वास, नरेस यादव, महेश गुप्ता, शुभम बंशल, भाजपा महिला मोर्चा से रेणु विस्वास, भुनेश्वरी बेहरा समेत अनेक पार्टी के लोग शामिल रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव, 14 जून। नाबालिग लडक़ी के साथ छेड़छाड़ तथा मोबाइल में अश्लील मैसेज व उसके घर तोडफ़ोड़़, जान से मारने की धमकी देने के मुख्य आरोपी सहित दो अन्य को पुलिस ने अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।
प्रार्थी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि घटना 25 मार्च को आरोपी हर्षित यादव ने चार-पांच दोस्तों के साथ उसके घर रात्रि में आकर गाली-गलौज कर घर में पत्थर फेंके और सीसीटीवी का वायर उखाड़ दिया तथा जान से मारने की धमकी दे रहे थे। आरोपी हर्षित यादव उसकी नाबालिग लडक़ी के साथ छेड़छाड़ तथा मोबाइल में अश्लील मैसेज करता था।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। आरोपी हर्षित यादव तथा अन्य आरोपी घटना कर फरार हो गए थे। पुलिस अधीक्षक बालाजी राव ने तत्काल आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए निरीक्षक संतलाल आयाम के नेतृत्व में टीम गठित किया था।
टीम द्वारा पूर्व में घटना के एक आरोपी संस्कार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया था। अन्य आरोपी हर्षित यादव तथा उसके दो अन्य साथी राजा विश्वकर्मा, आर्यन सिंह को अंबिकापुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया। पुलिस टीम में प्रधान आरक्षक नसरुद्दीन अंसारी तथा आरक्षक तुलसी रात्रे का योगदान था।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव, 13 जून। कांग्रेस सरकार के ढाई वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के साथ ही भाजपा ने सरकार के खिलाफ वादा खिलाफी अभियान छेड़ दिया है। इसके लिए मंडल अध्यक्ष अनिल मित्तल द्वारा शक्तिकेंद्र स्तर पर टीम बनाई गई है।
इस अभियान के तहत भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को प्रदेश सरकार की नाकामियों को गिनाएंगे वहीं केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत दीपावली तक नि:शुल्क चावल और सभी वर्गों के लिए मुफ्त वैक्सीन योजना की जानकारी देंगे। प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ढाई वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इसके साथ ही सरकार की उल्टी गिनती भी शुरू हो गई है। इसे देखते हुए भाजपा सक्रिय हो गई है। भाजपा इसके लिए लोगों के बीच जाकर कांग्रेस सरकार की नाकामियों को गिनाने की तैयारी में जुट गई है।
मंडल अध्यक्ष अनिल मित्तल ने बताया कि कांग्रेस बड़े-बड़े चुनावी वादों के साथ सत्ता में आई थी परंतु अब तक एक भी वादा सरकार ने पूरा नहीं किया है। कई घोषणाएं हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए अब तक चर्चा भी सरकार द्वारा प्रारंभ नहीं की गई है। शराबबंदी, अनियमित कर्मचारियों का नियमितिकरण, महिला स्वसहायता समूहों की कर्जमाफी, बेरोजगारों को रोजगार और रोजगार मिलने तक बेरोजगारी भत्ता दिए जाने जैसी घोषणाएं शामिल हैं, जो समाज के बड़े वर्ग को प्रभावित करती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों से एक-एक दाना धान की खरीद करने का वादा किया था परंतु इसके उलट किसानों का रकबा कम किया जा रहा है। खरीद की समय सीमा घटा दी गई है। वहीं बोनस की राशि भी कई किश्तों में बांटकर किसानों को परेशान किया जा रहा है।
बेरोजगार आज भी रोजगार मिलने का इंतजार कर रहे हैं परंतु इसके उलट प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ गई है। बेरोजगारी भत्ता भी युवकों के लिए दिवास्वप्न साबित हुआ है। शराबबंदी की कसमें खाने वाली कांग्रेस घर-घर शराब पहुंचा रही है वहीं बड़ी संख्या में आज भी किसान कर्जमाफी की बाट जोह रहे हैं। दूसरी ओर प्रदेश में भ्रष्टाचार और भय का आतंक कायम हो गया है। कानून व्यवस्था के नाम पर आम लोगों का शोषण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आधा कार्यकाल समाप्त हो चुका है जिसे देखते हुए लोगों के बीच जाकर सरकार की नाकामियों को अवगत कराने का निर्णय लिय गया है। इसके लिए शक्तिकेंद्र स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए शक्तिकेंद्र स्तर पर टीम का गठन किया गया है, जो अपने-अपने क्षेत्र में लोगों के बीच जाकर सरकार की विफलताओं को गिनाएगी।
प्रत्येक शक्ति केंद्र स्तर पर अभियान को पूरा करने और इसकी समीक्षा करने के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है, जिसमें घरजियाबथान शक्ति केंद्र में सुनील अग्रवाल व संतोष यादव को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पंगसुवां में अवधेश गुप्ता,अंकित बंसल अैर जयपाल सिंह को, गाला में रूपसिंह राठिया और मंडल अध्यक्ष अनिल मित्तल खुद जिम्मेदारी संभालेंगे वहीं कुमेकेला में भुनेश्वरी बेहरा, अनिता देवी राजपूत और कैलाश यादव तथा पाकरगांव में मिथलेश लकड़ा,रवि गुप्ता और अनिल मित्तल की देख-रेख में अभियान का कार्यक्रम संपादित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा दीपावली तक नि:शुल्क चावल के साथ ही लोगों को मुफ्त वैक्सीन दिलाने का काम भी करेगी।
मामले की जांच कर होगी कार्रवाई-बीएमओ
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव, 12 जून। जशपुर जिले के एक स्वास्थ्य केन्द्र में वार्डब्वॉय द्वारा इलाज करने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वहीं इस मामले में बीएमओ ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
मामला पत्थलगांव विकासखंड के कुकुरगांव का स्वास्थ्य केन्द्र का है, जहां की व्यवस्था यूं कहें तो भगवान भरोसे चल रही है। जहां पदस्थ डॉक्टर नहीं पहुंचते, जिसके कारण ग्रामीणों का सही इलाज नहीं हो पाता है।
बताया जाता है कि डॉक्टर की जगह पर वार्डबॉय भूपेंद्र पैंकरा जिनका कार्य साफ-सफाई का है, वह पूरे चिकित्सकीय कार्य को संभाल रहे है। डॉक्टर नहीं आने की वजह से वार्ड बॉय के द्वारा ही ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की जाती है। साथ ही उन्हें ड्रेसिंग, इंजेक्शन से लेकर दवाई देने तक का कार्य वार्ड बॉय द्वारा किया जाता है। लंबे समय से ग्रामीणों को इस परेशानी से दो-चार होना पड़ रहा है। यही नहीं वार्ड बॉय द्वारा गाँव में घर जाकर भी इलाज किया जाता है।
सूत्रों की मानें तो स्थानीय ग्रामीणों ने इस बारे में कई बार मौखिक शिकायत भी की है। बावजूद ऐसे प्रशासन गंभीर नहीं हुआ। यहां के ग्रामीणों का कहना है कि डॉक्टर पदस्थ होने के बाद भी यहां नहीं आते, उनकी जगह पर वार्डबॉय व नर्स के भरोसे ग्रामीणों का इलाज चल रहा है। वार्डबॉय द्वारा ही ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है यहां तक की ड्रेसिंग करने, इंजेक्शन लगाने से लेकर डॉक्टर के सभी काम वार्डबॉय द्वारा ही किए जाते हैं। वार्ड बॉय का काम सफाई करने का है लेकिन इस ओर शिकायत के बाद भी जिले का स्वास्थ्य विभाग मौन पड़ा है।
भूपेंद्र पैंकरा से पूछे जाने पर उनका कहना है कि ऐसा करने के लिए उसे वहां पदस्थ डॉक्टर द्वारा कहा गया है। जिसके कारण वो ऐसा करता है।
ग्रामीणों का आरोप है कि भूपेंद्र पैंकरा गांव में घूम-घूमकर इलाज भी करता है। वार्डबॉय का इलाज करते हुए का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल भी हो रहा है।
‘छत्तीसगढ़’ ने ब्लॉक के बीएमओ डॉ जे मिंज से इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्हें जानकारी ही नहीं है। मीडिया के माध्यम से मामला उनके संज्ञान में आया है। पूरे मामले की जांच कर उन्होंने कार्रवाई की बात कही है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव, 10 जून। नगर पंचायत की अध्यक्षा सुचिता एक्का के साथ सभापति अजय बंसल, पार्षद सतीश अग्रवाल, पुनीत डहरिया, आनंद गुप्ता, अशोक गुप्ता, सीएमओ जितेंद्र बहादुर पटेल, वेदराम साहू, संजय शर्मा एवं नगर पंचायत के समूह महिलाओं द्वारा आज वट सावित्री व्रत के उपलक्ष्य में नगर पंचायत एक्स एलएमआर सेंटर अंबेडकर नगर में फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 100 नग वृक्षारोपण किया गया जो कि नगर पंचायत की उपलब्धि है।
सभापति अजय बंसल ने कहा कि वृक्षारोपण के दौरान हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि वृक्षों को सिर्फ लगा देने से नहीं होगा, उस पौधे का समय-समय में देखरेख करना अनिवार्य है। ताकि सेवा भाव से वह आगे बढ़ के वातावरण को भी स्वच्छ कर हमारी सुरक्षा कर सके। पेड़ों में फल लगेंगे जो सभी के काम आएंगे।
पार्षद सतीश अग्रवाल ने कहा कि वृक्षारोपण हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। और हमे निरन्तर इसे करते रहना है। ताकि हमारा भविष्य सुरक्षित हो सके। सभी जनप्रतिनिधियों ने नगर पंचायत कर्मियों को समय-समय पर लगाए गए पेड़ों को पानी देने व उनकी सुरक्षा करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव, 9 जून। दीपावली तक गरीबों को मुफ्त खाद्यान्न व 21 जून से 18 वर्ष से ऊपर की आयु के सभी भारतीय नागरिकों के लिए राज्य सरकारों को मुफ्त वैक्सीन मोदी सरकार देगी । रायगढ़ सांसद गोमती साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ट्यूटर, फेसबुक एवं इंस्टाग्राम के माध्यम से रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र की जनता की तरफ से आभार, वंदन, अभिनंदन किया।
श्रीमती साय ने केंद्र सरकार द्वारा 18 प्लस के सभी नागरिकों के टीकाकरण की सम्पूर्ण जिम्मदरी लेने और प्रत्येक नागरिक तक मुफ्त टीका उपलब्ध करवाने के निर्णय स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।
सांसद गोमती साय ने कहा कि कोरोना महामारी के प्रारंभ से लेकर आज तक केंद्र सरकार ने लगातार अपने बेहतर प्रबंधन और देश के नागरिकों के हित में कोरोना के विरुद्ध लड़ाई को मजबूती से लड़ते हुए जो भी निर्णय किए हैं अपने आप में इस विपरीत परिस्थिति में संवेदनशील व ऐतिहासिक निर्णय रहे हैं।
वैक्सीन को लेकर भी तमाम परेशानियों भ्रम की राजनीति और राज्यों के मांग के बीच राज्यों की मांग पर ही उन्हें 25 प्रतिशत का अधिकार देना और नागरिकों के हित में 21 जून से केंद्र द्वारा सभी को मुफ्त वैक्सीन देने का निर्णय प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी जी की संवेदनशीलता को दर्शाता हैं।
मोदी जी का निर्णय दर्शाता हैं कि संकट की घड़ी में कैसे सभी राजनीतिक दलों से सामंजस्य बना कर और सभी राज्यो के साथ कंधे से कंधा मिला कर विपरीत परिस्तिथि में भी देश के लिए नागरिकों के हित के लिए कार्य किया जा सकता हैं।
उन्होंने गरीब कल्याण अन्न योजना को दीपावली तक बढ़ाये जाने का स्वागत किया और कहा कि इस निर्णय से 80 करोड़ नागरिकों तक सीधे लाभ पहुंचेगा और देश के नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी यह अपने आप में ऐतिहासिक संवेदनशील निर्णय हैं।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव, 9 जून। जशपुर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अमन शर्मा के नेतृत्व में भाजयुमो नेताओं ने कलेक्टोरेट कार्यालय जशपुर पहुंचकर कलेक्टर जशपुर महादेव कावरे को छत्तीसगढ़ की राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष अमन शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ अभी कोरोना के दूसरी लहर से पूरी तरह उबरा नहीं है और अब विशेषज्ञ तीसरी लहर की आशंका जता रहे हैं। जिसमें बच्चों का सबसे ज्यादा खतरा बताया जा रहा है। ऐसे समय में किसी भी स्थान पर किसी भी विषय में भीड़ लगाना बिल्कुल सुरक्षित नहीं है।
भाजयुमो ने कलेक्टर को दिए गए आवेदन में लिखा है कि छत्तीसगढ़ में 12वीं के लगभग 3 लाख विद्यार्थी परीक्षा केन्द्र से उत्तर पुस्तिका ले जाएंगे फिर वापस लाकर जमा करेंगे। उत्तर पुस्तिका कलेक्ट करने की प्रक्रिया में भीड़ एकत्रित हो रही है। यह भीड़ कहीं विद्यार्थियों के साथ-साथ स्कूल के शिक्षकों व कार्यालयीन स्टाफ के संक्रमित का बड़ा कारण न बन जाए। संक्रमण में खतरे को देखते हुए सीबीएसई की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए देश के अनेक राज्यों ने 12 वीं की परीक्षा रद्द कर दी हैं। अंत में उन्होंने अपने आवेदन में लिखा है कि विद्यार्थियों के हित में संक्रमण के खतरे को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ में भी 12 वीं की परीक्षा के विषय में पुनर्विचार करने एवं उत्तर पुस्तिका जमा करने के नाम पर भीड़ एकत्रीकरण की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग हम आपसे करते हैं।
ज्ञापन देने में जशपुर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अमन शर्मा, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जिला प्रभारी जशपुर नितिन राय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विक्रांत सिंह, सांसद प्रतिनिधि जशपुर मानू सोनी, सांसद प्रतिनिधि पत्थलगांव अंकित बंसल, भाजपा युवा नेता विकास नाग, राहुल गुप्ता, सर्वेश सिंह मोजूद रहें।
संतोष प्रदेश अध्यक्ष, उप महामंत्री मुरारी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव, 9 जून। अग्रवाल समाज की शीर्ष संस्था अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के चुनाव हेतु 8 जून को नामांकन दाखिल किया गया तथा 9 जून को नाम वापसी पश्चात अध्यक्ष पद सहित सभी पदों पर सर्वसम्मति से निर्विरोध प्रत्याशियों का चयन कर लिया गया है।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईश्वर प्रसाद अग्रवाल को छत्तीसगढ़ का चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। ईश्वर प्रसाद अग्रवाल द्वारा निर्वाचन में सहयोग हेतु रमेश चंद्र अग्रवाल को मुख्य चुनाव अधिकारी एवं गोपाल अग्रवाल सीए व चंद्रभान गुप्ता को सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। जिनकी देखरेख में सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया शांति पूर्ण ढंग से सफलता के साथ पूर्ण हुई।
नामांकन फार्म की वापसी पश्चात अध्यक्ष पद हेतु संतोष अग्रवाल रायगढ़, महामंत्री पद हेतु आनंद बेरीवाल रायगढ़, कोषाध्यक्ष पद हेतु बिसन गोयल रायपुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु सतपाल जैन रायपुर, बेनी प्रसाद गुप्ता बिलासपुर, सुधीर अग्रवाल दुर्ग, कृष्ण कुमार अग्रवाल, उपमहामंत्री पद हेतु पवन अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, मुरारीलाल अग्रवाल, प्रेमचंद अग्रवाल उपरोक्त सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के सर्वानुमति निर्वाचन में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईश्वर प्रसाद अग्रवाल एवं वर्तमान अध्यक्ष हनुमान प्रसाद अग्रवाल का मार्गदर्शन एवं भूमिका सराहनीय रही। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के पूर्व प्रदेश सहमहामंत्री अशोक अग्रवाल (पत्रकार) खरसिया ने कहा कि उपरोक्त निर्वाचन में ईश्वर प्रसाद अग्रवाल, हनुमान प्रसाद अग्रवाल एवं वरिष्ठ सदस्यों द्वारा किए गए सर्वसम्मत प्रयास से छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज और अधिक मजबूत होकर उभरेगा तथा आगामी वर्षों में संतोष अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन और अधिक ऊंचाईयों में पहुंचेगा।
सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। सर्वसम्मत निर्वाचन की सूचना जैसे ही प्रदेश भर के सदस्यों को मिलने लगी बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया।
पत्थलगांव अग्रवाल सभा के अध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल ने बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में इतने बड़े पद पर पत्थलगांव के मुरारी लाल अग्रवाल को चुनना एक उपलब्धि है। पत्थलगांव सरगुजा संभागअग्रवाल सभा के कार्यकारी अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने कहा कि पत्थलगांव के लिए प्रदेश में इतना बड़ा पद मिलना गौरव की बात है निश्चित रूप से ही पत्थलगांव अग्रवाल समाज नई ऊंचाइयों को तय करेगा।
बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी-आरती
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव, 8 जून। प्रशासन ने परियोजना कार्यों के तहत पत्थलगांव क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतरीन चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराने हेतु एंबुलेंस एवं चिकित्सकीय उपकरण के लिए 25 लाख 49 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। जिस पर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं जिपं सदस्य आरती सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव एव प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत का आभार जताया है।
विदित हो कि जशपुर कलेक्टर महादेव कावरे द्वारा परियोजना कार्यों के अंतर्गत खण्ड चिकित्सा पत्थलगांव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पत्थलगांव में एम्बुलेंस एवं चिकित्सकीय उपकरण प्रदाय किए जाने हेतु 25 लाख 49 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की हैं, जिसमें पालीडीह में एम्बुलेंस के लिए 11 लाख, पालीडीह में नए एसएचजी के लिए चिकित्सकीय उपकरण एवं मशीनरी हेतु 6 लाख 99 हजार एवं गोढ़ीकला तिलडेगा में चिकित्सकीय उपकरण एवं मशीनरी हेतु 7 लाख 50 हजार की प्रशासकीय प्रदान की है।
आरती सिंह ने क्षेत्र में बेहतरीन चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराने क ी सराहना करते हुए बताया कि इससे ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में उनके प्रयास जारी हैं। अस्पताल में विभिन्न प्रकार के चिकित्सकीय उपकरण लगाए जा रहे हैं। अब मरीजों को उपचार के लिए जिला स्तर पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव, 8 जून। पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह के द्वारा सिविल अस्पताल में कीटनाशक मच्छरदानी का वितरण किया गया। साथ ही सभी को मच्छरदानी के रखरखाव एवं उपयोग संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी भी दी।
इस मौके पर आरती सिंह ने कहा कि छग में भूपेश सरकार की अगुवाई में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव द्वारा निरंतर स्वास्थ्य सेवा में इजाफा हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही खुशी का विषय है कि हम जनता के लिये दिन-प्रतिदिन स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कोशिश कर रहे हैं।
विधायक रामपुकार सिंह ने कहा कि मलेरिया उन्मूलन के लिए डीडीटी छिडक़ाव के पश्चात हम सभी मच्छरदानी का उपयोग करें इसके लिए पत्थलगांव ब्लॉक में 1 लाख 27 हजार मच्छरदानी का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज हम सभी के सहयोग से मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत काफी हद तक मलेरिया से निजाद पाने की ओर अग्रसर हो रहे हैं। उन्होंने वर्तमान में कोरोना महामारी के दौर में प्रदेश की जनप्रिय कांग्रेस की सरकार के साथ साथ हम सभी निरंतर युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने सभी से टीकाकरण किए जाने की अपील करते हुए कहा कि वितरित मच्छरदानी का सभी लोग सदुपयोग करें और सरकार की मंशा अनुरूप मलेरिया उन्मूलन में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के उपाय भी अपनाए। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार अनवरत जारी है आगे भी करते रहेंगे। ताकि स्वास्थ्य सुविधाओं को और भी सुदृढ़ बनाया जा सके। श्री सिंह ने उपस्थित सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोरोना महामारी के नियन्त्रण में किए जा रहे कार्यो की भारी भूरी प्रशंशा भी की।
इस मौके पर विधायक के साथ माशिमं सदस्य पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष पवन अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं जिप सदस्य आरती सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कुलविंदर भाटिया, कोषाध्यक्ष हरगोविन्द अग्रवाल, ब्लॉक उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंग भाटिया, माधव शर्मा, अजय सिंह राजपूत, बीएमओ डॉ.जेम्स मिंज, जिला स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ.अजय, मलेरिया सुपरवाइजर कु श्रद्धा मिश्रा, डॉ.अनिता मिंज, डॉ शंकुन्तला मिंज, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ तहसील अध्यक्ष पवन वैष्णव, प्रेस क्लब अध्यक्ष नीरज गुप्ता, मितानिन कार्यक्रम ब्लॉक समन्वयक कुमरमणी यादव, ललित यादव, अनुज साहू, कुकरगांव पूर्व सरपंच सोन साय खलको समेत अस्पताल कर्मचारी मौजूद थे।
इस दौरान डॉ.जेम्स मिंज ने बताया कि वेक्टर जनित रोग जैसे मलेरिया फाइलेरिया डेंगू कालाजार जापानी इंसेफेलाइटिस तथा जीका वायरस से बचाव हेतु मच्छरदानी का वितरण किया जा रहा है। यह काफी कारगर हो चुकी है। इसमें कीटनाशक लगा हुआ होता है जैसे ही मच्छर इसके संपर्क में आती है, तो मच्छर मर जाती है।
अपने आसपास गंदगी व जलजमाव नहीं करने की सलाह दी। मच्छर ठहरे हुए पानी में पनपती है इसलिए अपने आसपास साफ-सुथरा रखें ताकि मच्छर न पनप सके, सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव जशपुर, 8 जून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार द्वारा 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को मुफ्त वैक्सीन के निर्णय को ऐतिहासिक निर्णय बताया है।
उन्होंने कहा कि वैक्सीन को लेकर एक तरफ केंद्र सरकार ने पूरी संवेदनशीलता के साथ देश हित में लगातार निर्णय किए, संक्रमण के खतरे के आधार पर प्राथमिकता क्रम में कोरोना वारियर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स हेल्थ वर्कर्स को पहले सुरक्षित कर निर्भीक होकर नागरिकों के इलाज के लिए चिंता मुक्त किया।
60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को प्राथमिकता में रखते हुए वैक्सीनेशन का व्यापक अभियान चलाया गया फिर 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग को भी प्राथमिकता में शामिल कर मुफ्त वैक्सीन लगवाने का काम प्रारम्भ हुआ परंतु राष्ट्रीय स्तर पर वैक्सीनेशन का काम सफलतापूर्वक निर्बाध रूप से चलता देख और जनता के धैर्य से अचंभित घृणित मानसिकता के कुछ लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार, वैक्सीन को लेकर भ्रम फैलाया और राज्यों को अधिकार देने की बात कर वैक्सीनेशन अभियान में खलल डालने का प्रयास किया। केंद्र सरकार ने राज्यों को पर्याप्त अवसर दिया परंतु छत्तीसगढ़ राज्य जैसे उदाहरण हमारे सामने हैं किस प्रकार से 18 प्लस के वैक्सीनेशन में विफलता और राजनीति चरम पर रही। अपने जिम्मेदारियों से बचने छत्तीसगढ़ राज्य ने केंद्र सरकार पर झूठे आरोप मढऩे का काम किया।
पूर्व राज्यमंत्री एवं बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में तो वैक्सीन पर ही सवाल उठाए गये और हमारे महान वैज्ञानिकों का अपमान किया गया। आज छत्तीसगढ़ में वैक्सीनेशन को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश हित में सभी को मुफ्त वैक्सीन देने का निर्णय किया है। अब छत्तीसगढ़ सरकार को एक रुपया भी देने की आवश्यकता नहीं हैं। मॉनिटरिंग की जिम्मदरी राज्य सरकार की है। छत्तीसगढ़ सरकार इसे लेकर बेहतर तैयारी करे और छत्तीसगढ़ की जनता तक केंद्र सरकार की मुफ्त वैक्सीन पहुंचाएं। उन्होंने निर्णय के लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार माना और उन्हें साधुवाद दिया है।
रायगढ़ लोकसभा की सांसद गोमती साय ने केंद्र सरकार द्वारा 18 प्लस के सभी नागरिकों के टीकाकरण की सम्पूर्ण जिम्मदरी लेने और प्रत्येक नागरिक तक मुफ्त टीका उपलब्ध करवाने के निर्णय स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साधुवाद किया है, उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।
सांसद गोमती साय ने कहा कि कोरोना महामारी के प्रारंभ से लेकर आज तक केंद्र सरकार ने लगातार अपने बेहतर प्रबंधन और देश के नागरिकों के हित में कोरोना के विरुद्ध लड़ाई को मजबूती से लड़ते हुए जो भी निर्णय लिए हैं, अपने आपमें इस विपरीत परिस्थिति में संवेदनशील व ऐतिहासिक निर्णय रहे हैं। वैक्सीन को लेकर भी तमाम परेशानियों भ्रम की राजनीति और राज्यों के मांग के बीच राज्यों की मांग पर ही उन्हें 25 प्रतिशत का अधिकार देना और नागरिकों के हित में 21 जून से केंद्र द्वारा सभी को मुफ्त वैक्सीन देने का निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की संवेदनशीलता को दर्शाता हैं, मोदी का निर्णय दर्शाता हैं कि संकट की घड़ी में कैसे सभी राजनीतिक दलों से सामंजस्य बना कर और सभी राज्यों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विपरीत परिस्थिति में भी देश के लिए नागरिकों के हित के लिए कार्य किया जा सकता है।
उन्होंने गरीब कल्याण अन्न योजना को दीपावली तक बढ़ाये जाने का स्वागत किया और कहा कि इस निर्णय से 80 करोड़ नागरिकों तक सीधे लाभ पहुंचेगा और देश के नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी यह अपने आप में ऐतिहासिक संवेदनशील निर्णय हैं।
प्रदेश भाजपा मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना महामारी में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्नदाता योजना को दीवाली तक बढ़ाने के ऐतिहासिक निर्णय का मैं स्वागत करता हूं। इस योजना का लाभ देश के 80 करोड़ लोगों तक पहुंच रहा हैं। साथ ही देश के सभी वर्ग को फ्री वैक्सीन लगाने का निर्णय इस महामारी के विरुद्ध मोदी सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता हैं। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी जी का धन्यवाद व्यक्त करता हूं। उक्त जानकारी जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी फैजान सरवर खान नें दी।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव, 7 जून। आज गांजे की तस्करी में फरार आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है।
पुलिस के अनुसार 27 मई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लक्ष्मीकांत यादव निवासी हेटघिचा मोटरसाइकिल में गांजा की तस्करी कर रहा है जिस पर थाना कुनकुरी पुलिस के द्वारा डुगडुगिया में स्टाप और गवाहों को ले जाकर नाकाबंदी की गई, जिसमे आरोपी लक्ष्मीकांत उसका साथी भुवनेश्वर डुगडुगिया मोड़ के पास पुलिस को देख कर वहां से मोटरसाइकिल एवं बैग को छोडक़र भाग गया।मौके पर जांच करने पर घटना स्थल से बिना नंबर का काला कलर का पल्सर मोटरसाइकिल एवं एक बैग मिला जिसमें 1 किलो गांजा रखा हुआ था। जिसे गवाहों के समक्ष जब्त कर थाना कुनकुरी में धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी लक्ष्मीकांत यादव पूर्व में भी गांजा के प्रकरण में जेल जा चुका है। फरार आरोपी का लगातार पातासाजी कर आज 7 जून को गिरफ्तारी पश्चात न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव, 6 जून। राज्य शासन एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति में तृतीय श्रेणी के सीधे भर्ती पदों के लिए 10 प्रतिशत पदों के सीमा बंधन को शिथिल किया गया था। ताकि आश्रित युवा जिनके परिवार में मृत्यु हो गई थी। उनके परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति देयकर रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।
इसी कड़ी में कलेक्टर महादवे कावरे ने अपने कक्ष में 5 लोगों को अनुकम्पा नियुक्ति पत्र सौपा गया और अपनी बधाई और शुभकानाएॅ देते हुए सभी को अच्छे से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
दुलदुला विकास खण्ड के ग्राम गट्टीबुड़ा के प्रधान पाठक स्व. रामरतन पैंकरा के मृत्यु होने पर उनके पुत्र अजय कुमार पैंकरा को राजस्व विभाग अंतर्गत् जिला कार्यालय जशपुर में सहायक ग्रेड-3 के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति दी गई और विकासखण्ड जशपुर के सहायक शिक्षक एलबी पंचायत शासकीय प्राथमिक बरटोली पिल्खी के स्व. आलोक कुजूर की पत्नी ऑलमैटी कुजूर को राजस्व विभाग अंतर्गत जिला कार्यालय जशपुर सहायक गेे्रड-3 के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति दी गई है।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी एन.कुजूर और राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला समन्वयक विनोद पैकरा, साक्षर भारत मिशन के व्ही के जाटवर उपस्थित थे। राजस्व विभाग में अब तक कुल 5 लोगों को नियुक्ति दी गई हैं। इनमें 4 लोगों को सहायक ग्रेड-3 और 1 को भृत्य के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति की गई है। शिक्षा विभाग में कुल 25 लोगों को नियुक्ति दिया गया है। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग के 2 लोगों को अनुकम्पा नियुक्ति दिया गया है।
इसी प्रकार सहायक ग्रेड-3 के पद पर संजय कुमार, पिता स्व. रामजग राम को राजस्व विभाग अंतर्गत फरसाबहार विकासखंड के तहसील कार्यालय में, जगत्री प्रधान, पति स्व. विकास कुमार एक्का को शिक्षा विभाग अंतर्गत् मनोरा के विकास खण्ड उ.मा.वि. सोनक्यारी में, पिंकी बरेठ पति रविभूषण बरेठ को राजस्व विभाग अंतर्गत बगीचा विकासखंड के तहसील कार्यालय में, रवि राहुल मांझी को राजस्व विभाग अंतर्गत भू-अभिलेख शाखा जिला कार्यालय जशपुर में भृत्य के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति दी गई है और शिक्षा विभाग अंतर्गत मनीष एक्का पिता स्व. इमानुवेल एक्का को शा.हाई स्कूल खुटेरा विकासखंड कांसाबेल, बसंत कुमार मिश्रा पिता स्व. देवेन्द्र कुमार मिश्रा को शा.उ.मा.वि. दुलदुला विकासखंड दुलदुला, Ÿअजीत एक्का पिता स्व.जोसेफ एक्का को शा.उ.मा. वि. चराईडांड़ विकास खण्ड दुलदुला, कुमारी दीपिका नाग पिता स्व. विनय कुमार नाग को शा.उ.मा.वि. बरांगजोर विकासखंड कांसाबेल, शशि भूषण सिंह पिता स्व. सुखराम सिंह को शा.हाई स्कूल घुघरी विकास खण्ड बगीचा, अरविन्द कुमार बंजारे पिता स्व. रोहित कुमार बंजारे और चन्दन चौहान पिता नान्हू राम चौहान को बीईओ ऑफिस पत्थलगांव विकासखंड पत्थलगांव, रेखा गुप्ता पति स्व. विनय कुमार गुप्ता को शा.उ.मा.वि. तपकरा विकासखंड फरसाबहार, मनीष कुमार पैकरा पिता स्व. आनन्द प्रसाद पैकरा को बीईओ कार्यालय दुलदुला, मदन मोहन बारिक पिता स्व. ललिता प्रसाद बारिक को शा.उ.मा.वि. गाला विकासखंड पत्थलगांव, श्री रितु राज सिंह पिता स्व काशी प्रसाद पैंकरा को शा.उ.मा.वि.बिमड़ा विकास खण्ड बगीचा, पूर्णिमा बाई पैंकरा पति स्व. सतीश कुमार साय को शा.हाई स्कूल कंदईबहार विकासखंड फरसाबहार, सुकीर्तिका बन्द्र पिता स्व. राजकेशवर बन्दे को शा.कन्या उ.मा.वि. नारायणपुर विकास खण्ड कुनकुरी, कुमारी विभावत भगत पिता स्व. महावीर राम को बीईओ कार्यालय मनोरा, श्रीमती संतोषी यादव पति स्व. राजेन्द्र कुमार यादव को शा.उ.मा.वि. लुड़ेग विकास खण्ड पत्थलगांव, देवेन्द्र कुमार साय पिता स्व. रामनन्दन साय पैंकरा को बीईओ कार्यालय फरसाबहार, एरित लकड़ा पिता स्व. फुलजेन्स लकड़ा को शा.हाई स्कूल टटकेला विकास खण्ड बगीचा, कुमारी ज्योति सिदार पिता स्व. रामप्रसाद सिदार को शा.उ.मा.वि. पत्थलगांव विकास खण्ड पत्थलगांव, हेमन्त कुमार चौहान पिता स्व. रामकंवल राम चौहान को शा.कन्या उ.मा.वि. कुनकुरी विकास खण्ड कुनकुरी, कुमारी नेहा किस्पोट्टा पिता स्व. विनोद किस्पोट्टा को शासकीय उ.मा.वि. गम्हरिया, मुरारी यादव पिता स्व. गोपाल राम यादव को शा.आदर्श उ.मा.वि. जशपुर विकास खण्ड जशपुर, जयन्ती नाग पति स्व. उजर साय नाग को शा.हाई स्कूल घरजियाबथान विकास खण्ड पत्थलगांव, मनीष कुजूर माता स्व. कुमुदनी सुषमा कुजूर को शा.उ.मा.वि. आस्ता विकासखंड मनोरा और शिवनारायण साय पैकरा पिता स्व. नान्हु साय पैंकरा को शा.हाई स्कूल सुण्डरू विकास खण्ड फरसाबहार में सहायक ग्रेड-03 के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति दी गई है।
लक्ष्य से अधिक पौधरोपण पर संसदीय सचिव मिंज ने जताया आभार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव/जशपुर, 6 जून। संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने 5 जून पर्यावरण दिवस पर कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के जनता, सरपंच,सचिव अधिकारी, कर्मचारी, नागरिकगण, कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ता, समस्त माताओं-बहनों सभी का धन्यवाद किया है कि विधानसभा क्षेत्र में सभी के सार्थक प्रयासों से एक अभूतपूर्व पौधरोपण की शुरुवात हुई है, जिसमें 500 प्रति पंचायत लक्ष्य के अनुसार लगभग 60 हजार से ऊपर पौधरोपण हुए हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी के सार्थक प्रयास से अभिभूत हूं। आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं। एक अभूतपूर्व काम आप सब ने किया है। शायद पूरे राज्य में आप सभी के सहयोग से वृक्षारोपण का काम संभव हो सका है। सबसे ज्यादा इस वृक्षारोपण में महिलाओं ने अपनी भागीदारी निभाई उनका विशेष रूप से धन्यवाद किया, उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने निर्धारित 500 प्रति पंचायत की पौधरोपण किए है, तो 60000 साठ हजार से ऊपर पौधे लगे होंगे। अब हमारी जिम्मेदारी इन पौधों को बचाने और बड़े करने की भी है।
हमें प्रण करना होगा इन पौधों को बचाने और बढ़ाने में लोगों को प्रेरित करना होगा। हम लोग एक कठिन कोविड के दौर से गुजर रहे है। ऑक्सीजन, पानी, जंगल हम सब का जीवन है। इसे बचना और बढ़ाना होगा इसकी शपथ लेनी होगी।
आप सब इसे कर सकते है। तभी आप सब का किया ये एक बहुत बड़ा प्रयास सार्थकता के साथ सफल होगा। इस सफल आयोजन पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।
संसदीय सचिव यूडी मिंज ने पर्यावरण दिवस की सफलता पर एसडीएम कुनकुरी रवि रही ,एसडीएम फरसाबहार चेतन साहू, एसडीओ फॉरेस्ट निराला, जनपद सीईओ राम, कछवाहा, पीओ नायक, पीओ सरोज, पीओ नमिता, एसएडीओ, सभी बीईओ, सरपंच गण, सचिव, रोजगार सहायक, स्वसहायता समूह की महिलाएं, मितानिन,एनआरएलएम, वन विभाग एवं राजस्व अमला, अपने सभी साथी गण, मीडिया के साथी गण का आभार व्यक्त किया है।
कांग्रेसियों का धरना-प्रदर्शन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव, 5 जून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर देश में प्रतिदिन बढ़ती महंगाई के खिलाफ शनिवार को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए जिला पंचायत सदस्य कांग्रेस प्रदेश महामंत्री आरती सिंह ने अपने घर के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान श्रीमती सिंह ने केंद्र सरकार पर बढ़ते महंगाई को लेकर तख्ती लिए जमकर हमला बोला।
कांग्रेस पदाधिकारी ने हाथ में तख्ती लेकर वर्चुअल धरना प्रदर्शन किया गया। इसके तहत कांग्रेस पार्टी के सदस्यों ने प्रात: 10 से 12 तक अपने घरों के बाहर से धरना देकर आवाज बुलंद किया। इस दौरान आरती सिंह ने महंगाई के लिए सीधे सीधे केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
उन्होंने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों की वजह से आज महंगाई आसमान छू रही है। जब मोदी सरकार सत्ता में आने समय चुनावी वादे किये थे कि हम महंगाई कम करेंगे। लेकिन कम करने की बजाए दाम बढ़ाया ही है।
उन्होंने कहा कि अभी किसानों के खेती का समय सामने है। फिर भी सरकार द्वारा डीजल पेट्रोल की कीमतों में बढोतरी कर दो गई। जिससे किसानों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। वहीं इस महंगाई से सभी वर्गों को कमर टूट चुका है। लोग अपनी जरूरत की सामानों ही खरीद रहे है। पर बचत के नाम पर शून्य है।
श्रीमती सिंह ने केंद्र सरकार से इस बेलगाम महंगाई कम करने रोजमर्रा के जीवन गुजर बसर करने वालों को राहत देने की मांग की।
इस वर्चुअल प्रदर्शन में उपाध्यक्ष हरिगोविंद अग्रवाल बबलू तिवारी, चमन अग्रवाल, अंकित शर्मा, रामकिशन यादव सहित अन्य कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता शामिल रहे।
संसदीय सचिव ने किया हर महीने 5 पौधे लगाने का अनुरोध
विश्व पर्यावरण दिवस पर होगा सघन वृक्षारोपण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुर, 4 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक यू डी मिंज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 13 ने अपने विधानसभा अंतर्गत तीनों जनपद दुलदुला, कुनकुरी, फरसाबहार में वृहद पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित करवाया है।
उन्होंने जलवायु परिवर्तन, अतिवृष्टि, अनावृष्टि, ओलों की बारिश आदि समस्या से छुटकारा पाने सभी वर्गों से अपील किया है कि सभी पौधरोपण के कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें, इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायतवार 500 पौधे लगाने उनकी देखरेख करते हुए उन्हें बड़ा करने की जिम्मेदारी ग्राम के सरपंच सचिव को दी है। उन्होंने कहा है कि जिस ग्राम में सबसे अधिक पौधे लगाए और उन्हें बचाये जाएंगे, उस ग्राम पंचायत को उनकी ओर से विशेष पारितोषिक (इनाम) दिया जाएगा।
विधायक यू डी मिंज विधायक बनने से पहले से ही निरन्तर ग्रामीणों को वनों के संरक्षण, खेतों के मेड़ों पर फलदार वृक्ष लगाने प्रेरित करते रहे हैं जो विधायक बनने के बाद आज पर्यंत जारी है .जशपुर के बदलते जलवायु पर उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा हमारा जशपुर पहले ऐसा नही था पूर्व में घना वन होता था यहां अकेले लोग दिन में भी निकलने से कतराते थे मौसम शिमला की तरह होता था वनों की अंधाधुंध कटाई की वजह से हम गर्म जिलों की श्रेणी में आ गए हैं और अब प्राथमिकता के साथ हमें अपने आस पास वनों को बसाकर फिर से जशपुर में हरियाली लानी होगी इसके लिए सभी को प्रयास करने होंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के वनों के प्रति प्रेम तथा उनके द्वारा शुरू की गई योजना पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी का प्रयास अतुलनीय है कोरोनाकाल में ऑक्सीजन की कमी से जूझते प्रदेश की जनता की व्यथा दूर करने, कृषकों को अतिरिक्त आय देने तथा आम जनता के लिए आय के अवसर खोलने उनका यह प्रयास सराहनीय है। वनों से आच्छादित प्रदेश हो यह सपना वास्तव में हमें नई ऊंचाइयों की ओर लेकर जाएगा, चूंकि जशपुर अन्य जिलों की अपेक्षा कम गर्मी वाला जिला है इसलिए यहां चाय कॉफ़ी, कहुआ, स्ट्राबेरी, अनानास, नासपाती, सेब, अंगूर, केले, नारियल, सुपारी, काजू, के अलावा मिर्च, सरई, सरसों , जटँगी , उरद , टाउ, आदि की फसलें बहुतायत होती है/हो सकती है इसलिए वृक्षारोपण आवश्यक है मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया यह प्रयास जिले के वन संपदा को बढ़ाने बल मिलेगा।
उन्होंने विगत वर्ष हुए पौधरोपण कार्यक्रम में जीवित रहे पौधों के लिए वन विभाग को धन्यवाद दिया है और कहा है वह विभाग इस बार फिर से पौधों को सहेजने उचित देखभाल करेगी ऐसा विश्वास है।
जनता से अपील -
प्रतिवर्ष 5 जून को हम सभी मिलजुल कर पौधरोपण करते आये हैं। पौधरोपण के इस कार्य को सिर्फ 05 जून को ही नही मनाएं बल्कि इसे जीवन भर मनाएं पौधरोपण करें और करवाएं क्योंकि जल है तभी कल होगा, हम होंगे आप होंगे। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि अब हर महीने 5 पौधे लगाने हम सभी को प्रण करना चाहिए।
कल मुख्यमंत्री वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद दुलदुला के नोनियातला में पौधरोपण का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें जिले के कलेक्टर महादेव कावरे, डीएफओ कृष्णा जाधव ,सीईओ के एस मंडावी, कुनकुरी एसडीएम रवि राही , एसडीओ वन कुनकुरी नवीन निराला, जनपद अध्यक्ष कांग्रेस अरविंद साय, सामाजिक कार्यकर्ता एवं वन मित्र अरुण कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों द्वारा पौधरोपण किया जाना है। उक्त कार्यक्रम में कोविड 19 के तहत जारी गाइड लाइन के अनुरूप मास्क सेनेटाइजर, दो गज की दूरी का पालन करते हुए वृक्षारोपण किया जाएगा ।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव, 4 जून। दहेज प्रताडऩा के मामले में पत्थलगांव पुलिस ने रायपुर टीचर्स एसोसिएशन संघ के जिला महामंत्री मनोज मुछावड़ को गिरफ्तार किया है। स्थानीय न्यायालय पत्थलगांव में आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर उसे जशपुर जेल भेज दिया गया है।
इस प्रकरण में पीडि़त युवती ने विगत 24 दिसंबर 2020 को अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के रायपुर तेलीबांधा निवास पर कई बार दबिश दी थी, लेकिन मनोज मुछावड़ फरार हो जाने से उसको गिरफ्तार करना कठिन काम हो गया था।
जशपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बालाजी राव ने महिला प्रताडऩा के इस मामले में आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करने के लिए पत्थलगांव पुलिस की टीम गठित की थी।
इस टीम ने आरोपी के निवास की घेराबंदी कर रविवार को उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस ने दहेज उत्पीडऩ के आरोपी मनोज मुछावड़ को स्थानीय न्यायालय पत्थलगांव में पेश किया था। जहां महिला हिंसा के मामले की गंभीरता को देखकर उसका जमानत आवेदन खारिज कर जशपुर जेल भेज दिया गया है।
'छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव, 4 जून। कलेक्टर महादेव कावरे के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा जिला खनिज न्यास मद से संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर एवं कुनकुरी में कक्षा 9 वीं में हिन्दी माध्यम की कुल 60 सीटों में एवं संकल्प जशपुर में 11 वीं में कुल 30 सीट में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है।
इस बारे में जानकारी देते हुए संकल्प संस्था जशपुर के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि नवीन शैक्षणिक सत्र में संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर और कुनकुरी प्रत्येक में कक्षा 9 वीं में 15 छात्र एवं 15 छात्राओं को प्रवेश दिया जायेगा।
संकल्प शिक्षण संस्थान में कक्षा 9 वीं में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ आईआईटी एवं नीट परीक्षा की तैयारी कराई जाती है। प्रवेशित सभी छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क आवास, भोजन,गणवेश एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री प्रदाय की जाती है। संकल्प जशपुर और कुनकुरी में कक्षा 9वीं एवं संकल्प जशपुर में क़क्षा 11 वीं में प्रवेश हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है। कक्षा 9वीं की कुल 60 सीट में 30 बालक एवं 30 बालिका एवं कक्षा 11वीं की कुल 30 सीट में 15 बालक एवं 15 बालिका को प्रवेश दिया जायेगा । प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी ॉनलाईन आवेदन कर सकते है। ऑफलाईन आवेदन अपने विकासखंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एवं संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में जमा कर सकते है।
आवेदन पत्र की पावती आवेदक को दी जाएगी जिसके परीक्षा हेतु रोल नम्बर एवं परीक्षा केंद्र का नाम उल्लेखित होगा। आवेदक को कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु कक्षा 8 वीं न्युनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा। इसी तरह आवेदक को कक्षा 11वीं में प्रवेष हेतु कक्षा 10वीं न्युनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा। आवेदक अपने आवेदन के साथ कक्षा 8 वीं / 10 वीं की अंकसूची, निवास, फोटो, जाति प्रमाण पत्र की फोटो प्रति लगाना होगा। आवेदन पत्र जमा होने उपरांत प्रवेश परीक्षा आयोजित की जायेगी। प्रवेश परीक्षा मे प्राप्तांक के आधार पर प्रवीण्य सूची तैयार कर काउन्सलिंग उपरांत चयन सूची जारी की जायेगी।
शिकायतों की बार-बार अनदेखी करने पर जशपुर के खाद्य अफसर को किया निलंबित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुर, 3 जून। जिले के खाद्य अधिकारी घनश्याम सिंह कंवर को नियमों और निर्देशों की बार-बार अनदेखी करते हुए पीडीएस के तहत खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करने पर निलंबित कर दिया गया है।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश में उल्लेखित है कि कोविड-19 महामारी संक्रमण के दौरान सार्वजनिक वितरण प्रणाली हेतु शासन द्वारा लिए गए निर्णय व कार्यों के प्रति उदासीनता बरती गई। पूर्व में भी इनके विरूद्ध शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके संबंध में मौखिक रूप से उनको चेतावनी भी दी गई थी। लापरवाही में बार-बार पुनरावृत्ति होने से शासन की योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाने में असुविधा हो रही थी।
कांसाबेल पीडीएस दुकान में हितग्राहियों को राशन वितरण में अनियमितता व भ्रष्टाचार के संबंध में भी शिकायत की गई थी। खाद्य अधिकारी कंवर ने इन शिकायतों की अनदेखी करते हुए समय पर जांच व उचित कार्रवाई नहीं की गई। उपरोक्त शिकायतें खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के संज्ञान में आई तो उन्होंने मामले को बेहद गंभीरता से लिया।
उनका कहना है कि समस्त पीडीएस दुकानों का समय-समय पर निरीक्षण व राशन वितरन कार्य सुचारू रूप से हो सके इसकी जिम्मेदारी भी खाद्य अधिकारी की होती है। इस जि़म्मेदारी से चूकने पर अधिकारियों को परिणाम भी भुगतने पड़ेंगे क्योंकि इसका सीधा असर गरीबों की थाली पर पड़ता है। गौरतलब है कि उपरोक्त मामले को लेकर कांसाबेल के हितग्राहियों में बहुत रोष था।
इस मामले में घनश्याम सिंह कंवर, खाद्य अधिकारी, जिला-जशपुर के खिलाफ शिकायत की जांच में पाया गया कि उन्होंने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 की कण्डिका-3 का उल्लंघन किया गया है। इस आधार पर उन्हें राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण,नियंत्रण तथा अपील) नियम-1966 के नियम-9 के तहत निलंबित किया गया।
खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत का कहना है कि यह उन अधिकारियों के लिये शासन का संदेश है, जो अपनी जि़म्मेदारी ईमानदारी से नहीं निभाते या भ्रष्टाचार में लिप्त रहते हैं। पीडीएस के तहत हितग्राहियों के अधिकारों को लेकर सरकार पूरी तरह से गंभीर है।
एक बंदी, मुख्य आरोपी फरार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव, 3 जून। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से नाबालिगको परेशान करने व घर में घुसकर मारपीट व आतंक मचाने वाले आरोपी के घर को घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फरार दूसरे मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी ने फरार आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही।
पुलिस के अनुसार बीते दिनों एकतरफा प्यार में एक प्रेमी ने नाबालिग किशोरी व उसके परिजनों का जीना मुहाल करने एव बार-बार नाबालिग को फोन कर परेशान करने व देर रात नाबालिग के घर अपने साथियों के साथ फिल्मी स्टाइल में पहुंचकर उत्पात मचाते हुए डंडा व पत्थरबाजी कर तोड़-फोड़ के मामले में थाने में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। इसके बाद कई दिनों से फरार चल रहे आरोपियों में से एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी का नाम संस्कार मित्तल है, जो विगत कई दिनों से फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर आरोपी संस्कार मित्तल को पुलिस ने उसके घर में घेराबंदी कर पकड़ा है, वहीं इस मामले का एक मुख्य आरोपी हर्षित उर्फ हेमंत यादव पत्थलगांव निवासी फरार है।
पत्थलगांव थाना प्रभारी संतलाल आयाम ने बताया कि बहुत जल्द ही मुख्य आरोपी हेमंत यादव को भी हिरासत में ले लिया जाएगा।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव, 2 जून। पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से नाबालिग को परेशान करने व घर में घुसकर मारपीट व आतंक मचाने वाले आरोपी के घर को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। फरार दूसरे मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी ने फरार आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही।
पुलिस के अनुसार बीते दिनों एकतरफा प्यार में एक प्रेमी ने नाबालिग किशोरी व उसके परिजनों का जीना मुहाल करने एवं बार-बार नाबालिग को फोन कर परेशान करने एवं देर रात नाबालिग के घर अपने साथियों के साथ फिल्मी स्टाइल में पहुंचकर उत्पात मचाते हुए डंडा व पत्थरबाजी कर तोड़-फोड़ के मामले में थाने में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। इसके बाद कई दिनों से फरार चल रहे आरोपियों में से एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी का नाम संस्कार मित्तल है, जो विगत कई दिनों से फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर आरोपी संस्कार मित्तल को पुलिस ने उसके घर में घेराबंदी कर पकड़ा है, वहीं इस मामले का एक मुख्य आरोपी हर्षित उर्फ हेमंत यादव पत्थलगांव निवासी फरार है।
पत्थलगांव थाना प्रभारी संतलाल आयाम ने बताया कि बहुत जल्द ही मुख्य आरोपी हेमंत यादव को भी हिरासत में ले लिया जाएगा।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव, 30 मई। जोगपाल पब्लिक स्कूल के द्वारा कई वर्चुअल प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, प्रतियोगिता का विषय कोरोना महामारी संक्रमण पर नियंत्रण से जुड़ी हुई बातें थी, प्रतियोगिता में छोटे बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस -फ्रूट्स ,वेजिटेबल्स और अन्य प्रतियोगिता कोविड़ 19 संक्रमण के रोकथाम से जुड़ी थी जिनमे कोरोना वॉरियर्स (डॉक्टर्स) स्लोगन लिखना, मम्मी पापा बाहर मत जाओ अभिनय इस तरह के विषय प्रतियोगिता में शामिल थे।
इस महामारी के दौर में स्थापित लॉक डाउन को देखते हुए आयोजित वर्चुवल प्रतियोगिता में घर पर ही रहकर बच्चों ने ऑनलाईन बेहतर प्रदर्शन किया, पीएम नरेंद्र मोदी ने बच्चों से अपील की थी कि कोविड-19 की रोकथाम के लिए बच्चे अपने मम्मी पापा और समाज के सामने कुछ उपाय रखें, साफ- सफाई में ध्यान दें इस तरह क्लास में बच्चों के लिए ‘मम्मी पापा बाहर मत जाओ’ प्रतियोगिता रखा इसमें माता-पिता ने भी भाग लिया जो सराहनीय था, वर्चुवल प्रतियोगिया के निर्णायक की भूमिका में पत्थलगांव एसडीओपी योगेश देवांगन एवं व्यवहार न्यायाधीश की पत्नी श्रीमती अभिलाषा जायसवाल, अभिभावक एवं विद्यालय कमेटी सदस्य सुमन अग्रवाल मौजूद थी।
तीनों निर्णायकों द्वारा प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों के प्रस्तुतिकरण के बारीकी से अवलोकन कर परिणाम ऑनलाइन घोषित कर उपयुक्त अंक देकर सभी प्रतिभागी बच्चो की सराहना करते हुवे उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर बधाई दी।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव, 30 मई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे सेवा ही संगठन कार्यक्रम व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेमिसाल 7 साल पूर्ण होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। उसी तारतम्य में पत्थलगांव सिविल अस्पताल में सांसद प्रतिनिधि अंकित बंसल व भाजपा युवा नेता अवधेश गुप्ता के नेतृत्व में सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें युवाओ ने बढ़चढक़र हिस्सा लिया और 20 यूनिट ब्लड डोनेट कर स्टोरेज कराया गया।
भाजपा युवा नेता अवधेश गुप्ता ने बताया कि आज पूरे प्रदेश भर में सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अंतर्गत आज विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत जिला भाजयुमो अध्यक्ष अमन शर्मा जी के निर्देश पर पत्थलगांव में ये शिविर लगाया गया है कोरोना महामारी के बीच लोग जल्दी से रक्तदान नही कर रहे है लेकिन यह शिविर रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजो के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।
सांसद प्रतिनिधि अंकित बंसल ने कहा कि इस कोरोना महामारी के बीच बहुत से लोग कोविड पॉजिटिव आ गए और साथ ही सभी युवा वैक्सीन भी लगवा रहे है जिसकी वजह से इमरजेंसी में मरीजो को रक्त नहीं मिल पाता, लेकिन पूरे प्रदेश में भाजयुमो का यह शिविर रक्त की कमी होने पर मरीजो के लिए वरदान साबित होगा। इस शिविर को सफल बनाने में भाजयुमो के शुभम बंसल,हिमांशु शर्मा व कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।।
शनिवार सुबह जब भाजयुमो कार्यकर्ता रक्तदान करवाने हॉस्पिटल पहुंचे तो ब्लड बैंक का एसी खराब मिला जिसकी वजह से दूसरे रूम में रक्तदान करवाया गया। ब्लड बैंक प्रभारी से पूछने पर उन्होंने बताया कि एसी कई दिनों से खराब है शिविर चलने के बीच ब्लड बैंक प्रभारी ने सांसद प्रतिनिधि अंकित बंसल को नए ऐसी की मांग को लेकर सांसद गोमती साय के नाम लिखित पत्र दिया। जिस पर श्री बंसल ने तत्काल फोन के माध्यम से सांसद गोमती साय को पूरे मामले से अवगत कराया। सांसद गोमती साय ने जल्द कलेक्टर जशपुर से बात कर डीएमएफ फंड से ब्लड बैंक के लिए नया एसी दिलवाने के आश्वासन दिया है।