छत्तीसगढ़ » कांकेर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 1 दिसंबर। कोरोना से बचाव के लिए जिले में दु्रत गति से कोविड-19 का टीकाकरण किया जा रहा है, आगामी शनिवार को इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों की भी भागीदारी होगी।
उल्लेखनीय है कि जिले में अब तक 04 लाख 90 हजार व्यक्तियों को प्रथम डोज का टीका एवं 02 लाख 12 हजार व्यक्तियों को द्वितीय डोज का टीका लगाया जा चुका है। चारामा विकासखण्ड में शत-प्रतिशत लोगों के द्वारा प्रथम डोज का टीका लगवाया जा चुका है।
शनिवार को संचालित होने वाले इस विशेष अभियान में जिन्होंने अभी तक टीका नहीं लगवाया है, उन्हें प्रथम डोज का टीका लगाया जाएगा तथा जिन व्यक्तियों ने प्रथम डोज का टीका लगवा लिया एवं द्वितीय डोज का समयावधि पूरा हो गया है उन्हें दूसरा डोज का टीका लगाया जाएगा। कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने टीकाकरण के लिए सभी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं जनपद सीईओ को दिये हैं।
मंगलवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के तैयारियों की भी समीक्षा की गई। बारदाना की उपलब्धता एवं किसानों को टोकन जारी करने के संबंध में विशेष रूप से निर्देशित किया गया तथा सभी नोडल अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्रों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये। सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को प्रत्येक दिन दो से तीन धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण करने को कहा गया।
उनके द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वीकृत कार्यों में प्रगति तथा स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रनिंग वाटर की व्यवस्था की समीक्षा किया गया एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। कोरोना से मृत व्यक्तियों के परिजनों को आर्थिक सहायता की समीक्षा भी उनके द्वारा की गई। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का छह माह पूर्व से ही पेंशन प्रकरण तैयार करना शुरू करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। कोयलीबेड़ा विकासखण्ड मुख्यालय के सभी कार्यालयों को आवश्यक संसाधन जैसे- स्टेशनरी एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये गये।
कलेक्टर चन्दन कुमार द्वारा प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जन चौपाल एवं ग्रामीण सचिवालयों में प्राप्त आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया, साथ ही अधिकारियों को स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये। आश्रम-छात्रावासों में रात्रि 7.30 बजे से 08 बजे के मध्य भोजन परोसने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया। उनके द्वारा मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजनांतर्गत बाजारों में मरीजों का उपचार तथा प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत एसटी, एससी, ओबीसी वर्ग के छात्र-छात्राओं को जाति प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में भी समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 1 दिसंबर। नगर पंचायत नरहरपुर चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशियों सूची जारी कर दी। एक दिन पूर्व भारतीय जनता पार्टी अपने अधिकृत उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। दोनों प्रमुख सियासी दलों के प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही नरहरपुर में चुनावी माहौल अब बनने लगा है।
स्थानीय कांग्रेसजनों को पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा करने के लिए बेसब्री से इंतजार था। आज इंतजार की घड़ी समाप्त हो गई। प्रदेश कांग्रेस ने सभी वार्डों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस के प्रदेश निर्वाचन समिति की नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को रायपुर में हुई बैठक में प्रदेश के आसन्न नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के चुनाव के लिए वार्ड प्रत्याशियों सूची जारी कर दी गई है।
कल जारी की गई सूची के अनुसार कांकेर जिले के नरहरपुर नगरपंचायत के 15 वार्डों के प्रत्याशियों के नाम इस प्रकार हैं- भजनाहालारी वार्ड अजजा महिला- नरसो बाई कल्लो, पं. दीनदयाल वार्ड अजजा- जगदीश ध्रुव, शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड अजजा- शिवचरण मंडावी, इमलीपारा वार्ड अजजा महिलात- तुलेश्वरी कोड़ोपी, भगत सिंह वार्ड अजा -गीता बेसरा, सुभाषचंद्र बोस वार्ड सामान्य महिला - बिंदेश्वरी स्वर्ण, लोकमान्य तिलक वार्ड सामान्य महिला - अनिता यादव,श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड सामान्य - विरेंद्र जैन, लालबहादुर शास्त्री वार्ड सामान्य - दिनेश पटेल, जवाहर लाल नेहरु वार्ड सामान्य -बाबूलाल साहू, अंबेडकर वार्ड सामान्य महिला-गोदावरी विश्वकर्मा, मंडीपारा वार्ड अजजा-डिकेश कुमार मरकाम, शहीद गेंदसिंह वार्ड अजजा-सुशीला ध्रुव, अटल बिहारी बाजपेयी वार्ड सामान्य -ज्ञानचंद संचेती, इंदरु केंवट वार्ड अजजा महिला - प्यारी सलाम।
कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही अब चुनावी हलचल तेज हो गई है। दोनों ही सियासी दलों के टिकिट से वंचित हुए दावेदारों में असंतोष भी देखा जा सकता है। इन्हें किसी तरह बगावत से रोकने पार्टी की पैनी निगाह है।
कांकेर, 30 नवंबर। सुभाष वार्ड में मटन मार्केट का अपशिष्ट पदार्थ नदी में फेंकने से फैल रहे प्रदूषण से परेशान होकर वार्डवासियों ने चक्काजाम करने की दी चेतावनी दी है।
नगर पालिका क्षेत्र के सुभाष वार्ड स्थित मटन मार्केट में दुकानदारों के द्वारा बचे खुचे अपशिष्ट पदार्थों को नदी में फेंक दिया जाता है। जिसके कारण वार्डवासियों को काफी बदबू सहना पड़ रहा है। वार्डवासियों ने बताया कि उक्त दुकान के आसपास रहने वाले लोग बदबू से परेशान हो रहे हंै। जिला प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद में पूर्व में कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई जिला प्रशासन के द्वारा नहीं की गई है। जिससे नाराज आक्रोशित मोहल्ले वासियों ने चक्काजाम व धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी जिला प्रशासन को दी है। इसकी सूचना वार्डवासियों के द्वारा जिला प्रशासन को दी गई है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 30 नवंबर। किसानों ने बेमौसम बरसात से नुकसान की भरपाई व फसल बीमा की मांग की है।
हाल में हुए बेमौसम बरसात से किसानों को भारी क्षति हुई है। अधिक वर्षा के कारण खेतों में पानी भरने के कारण धान की बालियां पानी में डूबने से खराब हुए, जहां सडऩे से बचे तो वे धान अंकुरित हो गए है। जिससे किसानों को काफी क्षति उठानी पड़ी है। पानी में अधिक समय डूबने से धान की क्वालिटी भी खराब हो चुकी है । ऐसे में किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए उनके दोनों प्रकार के धान को खरीदी की व्यवस्था लेप्सों के माध्यम से करने किसानों ने मांग की है। साथ ही जिन किसानों ने फसल बीमा करवाई है उन्हें उचित बीमा की राशि दी जावे। जिनका बीमा नहीं है, उन्हें उचित दर से मुआवजा दिलवाने की मांग किसानों ने की है।
भाजपा ने की प्रत्याशियों की सूची जारी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 30 नवंबर। नरहरपुर नगर पंचायत चुनाव को लेकर सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस असंतोष से बचने मनाने बुझाने और किसी तरह की बगावत की आशंका से बचाव के लिए उनसे संकल्प करवाने में लगी हुई है, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी।
भारतीय जनता पार्टी जिला चयन समिति के सदस्यों की सहमति से नरहरपुर नगर पँचायत के 15 वार्ड के प्रत्याशियों व भानुप्रतापपुर नगर पंचायत के एक मात्र वार्ड में हो रहे उपचुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई।
भाजपा के घोषित प्रत्याशियों के नाम इस प्रकार हैं-
वार्ड क्र 1 अजजा महिला -पूर्णिमा भोपेश नेताम,वार्ड क्र 2 अजजा मुक्त- भागवत शोरी वार्ड क्र 3 अजजा मुक्त -मुकेश मण्डावीवार्ड क्र 4 अजजा महिला -कुंती नेताम वार्ड क्र 5 अजा मुक्त राजेश नाग वार्ड क्र 6 सामान्य महिला- रंजीता उइके वार्ड क्र 7 सामान्य मुक्त -रूखमणी सिन्हा वार्ड क्र 8 सामान्य मुक्त -होमेश्वर सिन्हा वार्ड क्र 9 सामान्य मुक्त -लक्ष्मी नारायण साहू ,वार्ड क्र 10 सामान्य मुक्त -मुकेश संचेती वार्ड क्र 11 सामान्य मुक्त महिला -वैजंती साहू वार्ड क्र 12 अजजा -मुक्त श्याम सुंदर तारम वार्ड क्र 13 अजजा मुक्त चंद्रिका भागवत नेताम वार्ड क्र 14 मुक्त - विकास जैन वार्ड क्र 15 अजजा मुक्त -आसकरण ध्रुव।
इसी तरह नगर पंचायत भानुप्रतापपुर एक मात्र वार्ड क्र 9 अजजा मुक्त वार्ड में हो रहे उपचुनाव के लिए कांति बाई बक्शी (मरकाम) को प्रत्याशी बनाया गया है।
इस तरह भाजपा ने पूरे 15 वार्डों में अपने प्रत्यासियों की घोषणा कर दी है । प्रत्यासियों की घोशणा के साथ उनके प्रचार की भी प्रक्रिया आरंभ हो गई है। वहीं सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी प्रत्याासियों को लेकर अभी तक निश्चित राय नहीं बना पाई है। संभवत: एक दो दिनों में इनके प्रत्यासियों की भी घोशणा होने की संभावना है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भानुप्रतापपुर, 30 नवंबर। आज कोरर मंडी में किसानों की बैठक हुई, जिसमें सरकार द्वारा किसानों से 30 फीसदी बारदाना मांगने के विरोध में प्रस्ताव पारित किया गया।
30 नवंबर को संयुक्त किसान संघ ब्लॉक भानुप्रतापपुर क्षेत्र इकाई कोरर के समस्त किसानों की उपस्थिति में कई निर्णय लिये गये और प्रमुख मांगें-किसानों का पूरा धान सरकार अपने बोरा में शत प्रतिशत धान खरीदी करें, बेमौसम बारिश होने के कारण किसानों के धान को नमी एवं क्वालिटी चेक करना बंद करें, सभी किसानों को अल्प वर्षा एवं बेमौसम बारिश नुकसान होने की स्थिति में सभी किसानों को फसल बीमा राशि दिया जाए, जब तक सरकार अपने बोरा से शतप्रतिशत धान नहीं खऱीदेगा, तब तक कोई किसान धान नहीं बेचेगा एवं सभी धान खरीदी केंद्र किसानों द्वारा बंद किया जाएगा।
इन सभी मांगों को 3 दिनों के भीतर तत्काल लागू नहीं किया जाता तो सभी किसान भाई उग्र आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे जिसका संपूर्ण जवाबदेही शासन-प्रशासन की होगी।
बैठक में संयुक्त किसान संघ ब्लाक अध्यक्ष श्री तिलक कुमार दर्रो ,उपाध्यक्ष श्री अशोक सर्फे,सचिव बिरेन्द्र कोरेटी,सदस्य चैनसिंह सिन्हा, सरपंच कोरर सौरभ ठाकुर, संत साहू, प्रेमसुख बरला, हुकुम साहू, लखन साहू, माखन नेताम, बसंत कांगे, कवल भारती, पुरषोतम जैन, जयपाल चिराम, मंगू दर्रो, अरुण बंजारे एवं क्षेत्र के किसान उपस्थित थे।
कांकेर,30 नवंबर। सात दिसंबर को ‘‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस’’ के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें कार ध्वज और टोकन ध्वज वितरित कर धनराशि एकत्रित किया जाता है।
प्राप्त राशि को शहीद सैनिकों के परिवार तथा युद्ध में अपाहिज हुए सैनिकों के पुनर्वास एवं कल्याण के लिए उपयोग किया जाता है। जिले के नागरिक सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर यु़द्ध में शहीद सैनिकों की विधवाओं, विकलांग रक्षा कर्मियों और पूर्व कर्मियों के पुनर्वास के इस नेक कार्य में लिए स्वैच्छिक अंशदान कर सकते हैं।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल उदय कुमार टी (से.नि.) ने जिले के नागरिकों से आग्रह किया है कि युद्ध में शहीद सैनिकों की विधवाओं, विकलांग रक्षा कर्मियों और पूर्व कर्मियों के पुनर्वास के पुनीत कार्य के लिए स्वैच्छिक योगदान करें और सशस्त्र सेना झंडा दिवस को सफल बनावें।
कांकेर, 29 नवंबर। बस्तर संभागायुक्त के आदेशानुसार एवं बस्तर प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल के निर्देशानुसार बस्तर संभाग के पुरातात्विक आदिम जनजाति संस्कृति, साहित्यिक, पर्यटन आदि के संरक्षण के लिए अभिलेखीकरण का कार्य किया जा रहा है।
इस संबंध में सहायक आयुक्त एमएस ध्रुव के सहयोग से कांकेर जिला में भी टीम गठित कर कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत कांकेर विकासखंड के ग्राम करप अंजनी के मध्य स्थित 800 वर्ष प्राचीन देवी- देवताओं के मूर्तियों और स्मारकों का अवलोकन किया गया। ग्रामीणों ने अभिलेखीकरण दल को क्षेत्र के प्राचीन इतिहास की जानकारी दी।
अभिलेखीकरण दल को 52 पाली देवता, ठेमा डोकरा की पत्नी डोकरी, 12 पाली देवी ढुटमईन माता के बारे में गायता पुजारी व समिति के सदस्यों ने विस्तार से जानकारी दी।
अभिलेखीकरण कार्य की टीम में शकुंतला तारम, पुष्पांजलि ठाकुर, त्रिलोकी चिराम के साथ क्षेत्र के पुजारी गायता गांडा राम नेताम, पटेल चमराराम नेताम, बोधन सिंह, कमलराम नेताम करप, मेहत्तर राम कोर्राम, मानिकपुर, सिदेराम, मंडावी अंजनी, हलालूराम वट्टी, किसुनराम नेताम डंवरखार शामिल रहे। टीम द्वारा देवी देवता एवं संरक्षण के संबंध में विस्तृत चर्चा कर खोजबीन व शोध का कार्य किया जा रहा है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 29 नवंबर। देवी-देवता के झगड़े को लेकर चल रहे विवाद के कारण वृद्ध चाची पर चाकू और सील-बट्टे से जानलेवा हमला कर फरार जेठानी के आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 20 नवंबर को प्रार्थी दिनेश कुमार निषाद ने थाना कांकेर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 65 वर्षीय वृद्ध माता गांव में स्थित पुराने मकान में अपनी पोती के साथ रहती थी। परिवार अन्य सदस्य गांव के दूसरे मोहल्ले में रहते हैं। घटना के दिन वृद्धा पार्वती निषाद घर पर अकेली थी। उसे अकेला पाकर 12 बजे दिन में कोई अज्ञात नकाबपोश व्यक्ति घर के अंदर प्रवेश कर वृद्धा को चाकू से गले में एवं सिलबट्टे से सीने में प्राणघातक प्रहार कर फरार हो गया।
टीआई सरस दुबे ने बताया कि पुलिस टीम ने लगातार गांव में कैंप कर घटनास्थल के आसपास निवासरत लोगों एवं घायल महिला के रिश्तेदारों व परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। जांच पड़ताल के दरम्यान पुलिस को ग्रामीणों एवं घायल महिला के परिवार के सदस्यों के माध्यम से जानकारी मिली कि घायल पार्वती निषाद एवं उसके परिवार का उसकी जेठानी नवली बाई निषाद एवं उसके परिवार के बीच देव देवता कार्य की बात पर पुराना विवाद था। जिस पर नवली बाई का बड़ा पुत्र हिंसा राम निषाद ने कुछ वर्ष पहले भी पार्वती बाई को मारने का प्रयास किया था। इस बात को लेकर पंचायत में बैठक भी हुई थी।
ग्रामीणों से पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि अभी हाल में भी दोनों परिवारों के मध्य ज्यादा विवाद हो रहा था। पुलिस ने संकलित तथ्यों के आधार पर आरोपी हिंसा राम निषाद (46) को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पुलिस की सघन पूछताछ में आरोपी ने हत्या करने की नीयत से पार्वती निषाद पर चाकू एवं सिलबट्टे से प्राणघातक प्रहार करना स्वीकार किया।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि देव कार्य के कारण पार्वती निषाद से पुराना विवाद था। घटना के कुछ दिन पहले ग्राम कोकड़ी में मंगलू बैगा के घर देव कार्य की बैठक भी हुई थी। उसमें भी पार्वती निषाद एवं हिंसा निषाद के मध्य विवाद हुआ था। घटना दिनांक के 1 दिन पूर्व रात्रि में पार्वती निषाद एवं उसकी जेठानी नवली बाई के मध्य मामूली विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपी हिंसा राम निषाद की मां नवली बाई निषाद की तबीयत खराब हो गई थी। जिसे अस्पताल ले जाना पड़ा था। इस बात से आरोपी हिंसा राम निषाद नाराज था।
आरोपी हिंसा राम ने सोचा कि पार्वती निषाद के कारण ही उसकी मां की तबीयत खराब हुई है। इसका बदला लेने पार्वती निषाद की हत्या करने की नीयत से हिंसा राम निषाद चाकू लेकर अपनी पहचान छिपाने मुंह को गमछा से ढंक कर पार्वती निषाद के घर पहुंचा और चाकू से उसके गले में वार किया। वहीं पास में पड़ वजनदार सिलबट्टे से उसके सीने में प्रहार किया। इसके बाद पीछे के रास्ते से भाग गया।
घायल वृद्धा की चीख सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे व उनके परिजनों को इसकी जानकारी देकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की। आरोपी हिंसा राम निषाद हाटकोंगेरा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया है।
कांकेर, 28 नवंबर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कांकेर जिले में चार नये धान खरीदी केन्द्रों की स्वीकृति प्रदान की गई है। कोयलीबेड़ा विकासखण्ड अंतर्गत मदले, अंतागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत उसेली, नरहरपुर विकासखण्ड के डूमरपानी तथा हटकाचारामा में नवीन धान खरीदी केन्द्र की स्वीकृति दी गई है।
संविधान दिवस पर समारोह आयोजित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 28 नवंबर। बाबा साहब स्मारक समिति कांकेर एवं सर्व समाज के संयुक्त तत्वावधान में आज संविधान दिवस को समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिशुपाल शोरी थे तथा अध्यक्षता जिला पंचायत के अध्यक्ष हेमंत धु्रव ने की। जिला पंचायत के उपाध्यक्ष हेमनारायण गजबल्ला, जनपद पंचायत कांकेर के उपाध्यक्ष रोमनाथ जैन, पार्षद नरेश बिछिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कलेक्टर चन्दन कुमार, न्यायाधीश डायमंड गिलहरे, अपर कलेक्टर एस.पी. वैद्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी ने कहा कि भारतीय संविधान दुनिया का श्रेष्ठतम संविधान में से है। इसका प्रस्तावना संविधान की आत्मा है, भारतीय संविधान में सभी समस्याओं का समाधान निहित है। हम सब संविधान के अनुसार चलें और उसका पालन करें। संविधान में कार्यपालिका, व्यवस्थापिका एवं न्यायपालिका के अधिकार एवं कत्र्तव्यों का स्पष्ट उल्लेख करते हुए लोक कल्याणकारी राज्य की कल्पना की गई है। उन्होंने इस अवसर पर संविधान दिवस की बधाई एवं शुभकामनाऐं भी दी।
कलेक्टर चन्दन कुमार ने कहा कि आज ही के दिन भारतीय संविधान को अंगीकार एवं आत्मसमर्पित किया गया था। हमारा संविधान केवल शासन चलाने का सूत्र भर नहीं है बल्कि यह सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान करता है, कोई भी व्यक्ति कितना भी गरीब क्यों न हो, लोकतांत्रिक व्यवस्था में उसको भी अन्य नागरिकों के समान अधिकार प्राप्त है। एक निर्धन व्यक्ति भी अपनी योग्यता के आधार पर देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हो सकता है। भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने संविधान मेंं महिलाओं को भी बराबरी का अधिकार प्रदान किया है। संविधान के संरक्षण की जिम्मेदारी हम सबकी है। हमारी तत्परता किसी व्यक्ति के प्रति नहीं बल्कि संविधान में होना चाहिए।
न्यायाधीश डायमंड गिलहरे ने भी संविधान दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित किया। उन्होंने संविधान के विभिन्न उपबंधों जैसे आर्टिकल 17, 15, 16 इत्यादि की जानकारी देते हुए कहा कि 75 वर्ष बाद भी हमारा संविधान आज भी प्रासंगिक एवं उपयोगी है।
समारोह में अम्बेडकर स्मारक समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार बोरकर एवं बलदेव नायक, सतनामी समाज के अध्यक्ष अमृतलाल मौर्य, अनकुरी गांड़ा समाज के प्रातांध्यक्ष प्रदीप कुलदीप एवं गांड़ा समाज से पप्पू मरकाम, बया महार समाज से एम.आर. सोरदे, साहू समाज से गिरवर साहू, रतन टांडिया, पवन गढ़पाले, रतन गढ़पाले सहित सर्व समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे। मंच संचालन जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी. मिरे ने किया।
कांकेर, 28 नवंबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के खिलाफ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा टिप्पणी करने पर कांकेर सांसद मोहन मण्डावी ने कड़ी निंदा की है ।
उन्होंने जारी बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय सत्ता एवं संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों एवं दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। विष्णुदेव साय एक लोकप्रिय आदिवासी जननेता हैं और कंवर जनजाति समाज से आते हैं, जिसकी जानकारी सभी राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यह जानते हुए कि श्री साय जनजाति समाज के हैं, हमारे आदिवासी समाज के प्रमुख नेता को अपमानित करने के उद्देश्य से सार्वजनिक रूप से अभद्र एवं ओछी टिप्पणी की है । मोहन मण्डावी ने संविधान द्वारा प्रदत्त जनजाति समाज के अधिकारों को सुदृढ़ता प्रदान करने की माँग करते हुए मुख्यमंत्री की उक्त टिप्पणी की कड़ी निंदा की है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 28 नवंबर। कमल सदन अलबेलापारा कांकेर में भाजपा शहर मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
बैठक में प्रभारी जिला महामंत्री दिलीप जयसवाल ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, राजीव लोचन सिंह, विजय मंडावी ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिये गए कार्यों को ईमानदारी से पूरा करने व चुनावी घोषणा-पत्र को सरकार भूल गई है, उसे सबके सामने रखने की बात कही।
बैठक का प्रतिवेदन भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक खटवानी ने रखा। संचालन महामंत्री गिरधर यादव ने और आभार प्रदर्षन दिनेश रजक ने किया। बैठक में विरेन्द्र श्रीवास्तव, विवेक परते, अजय मोटवानी, मनोज ध्रुव, शैलेन्द्र शोरी, बृजमोहन तिवारी, राकेश शर्मा, नरायण चंदेल, बद्रीपाल, देवेन्द्र यादव, विजय साहु, विजय लखवानी, सुनील जयसवाल, डोमेश्वर सोनी, धर्मराज सोनकर, विजय लक्ष्मी कौशिक, शंकुन्तला जैन, जागेश्वरी साहु, सरिता यादव, स्मृति कौशिक, निधी संचेती, सुमन शर्मा, उषा ठाकुर, अंजु नेगी, कमला कांगे आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 27 नवंबर। मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने वाले नए मतदाताओं के लिए लकी ड्रॉ निकाला जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरीशंकर नाग ने बताया कि लकी ड्रॉ नए मतदाताओं के रजिस्ट्रेशन नम्बर को आधार मानकर निकाला जाएगा। लकी ड्रॉ राज्य स्तर पर निकाला जाएगा तथा प्रत्येक जिले से एक नए मतदाता का चयन किया जाएगा। चयनित मतदाता को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। नए मतदाता अपने निकटतम मतदान केन्द्र पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के के तहत ऑनलाइन फार्म-6 भरकर लकी ड्रा प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 26 नवंबर। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने बालाजी राव प्रभारी पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज के डीआईजी पद पर पदोन्नत होने पर पुलिस मुख्यालय नया रायपुर में 25 नवंबर को स्टार लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दी।
बालाजी राव 5 जुलाई को कांकेर रेंज में प्रभारी पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर पदभार ग्रहण किये थे। श्री राव भा.पु.से. 2007 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी है। वे जिला सूरजपुर, धमतरी, रेलवे (जी.आर.पी.) रायपुर, जिला कोण्डागांव में पुलिस अधीक्षक के पद पर तथा पुलिस मुख्यालय रायपुर में सहायक पुलिस महानिरीक्षक कल्याण एवं यातायात, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला जषपुर पद पर पदस्थ रहे हैं। उन्होंने राजभवन छत्तीसगढ़ में एडीसी के पद पर भी अपनी सेवाएं दी हैं। उन्हें वर्ष 2007 में सराहनीय सेवाओं के लिये राष्ट्रपति पुलिस सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 26 नवंबर। शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ रेप करने वाले युवक को कांकेर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार थाना कांकेर क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिग के परिजन ने दो दिन पूर्व थाने में आकर रिपोर्ट लिखाई कि 17 वर्षीय किशोरी के घर से गुमशुदा हो गई है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान उसको दस्तयाब किया गया। पूछताछ में नाबालिग ने आरोपी आफताब (24) इमलीपारा हाउसिंग बोर्ड कांकेर के द्वारा शादी का झांसा देकर रेप करने की जानकारी दी।
पुलिस नगर निरीक्षक सरस दुबे ने बताया कि पीडि़ता के बयान के आधार पर धारा 363, 366, 376,376(2)(ढ) भादवि ,0406 पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी आफताब उम्र 24 वर्ष निवासी इमलीपारा हाउसिंग बोर्ड कांकेर को 25 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से पर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 26 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी अजा मोर्चा जिला कांकेर द्वारा आज कलेक्ट्रेट रोड स्थित भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि देश के संविधान में डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर की आत्मा समाहित है। अगर डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर न होते तो दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत का संविधान नहीं बनता। भारतीय संविधान में उल्लेखित मौलिक अधिकारों में समता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, शोषण के विरोध अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार, सांस्कृतिक और शैक्षणिक का अधिकार, संवैधानिक उपचार का अधिकार, भारतीय संविधान देश के सभी नागरिकों को समानता का अधिकार देता है। हमारा संविधान कहता है कि धर्म, नस्ल, जाति, लिंग और जन्म स्थान के आधार पर देश के किसी भी नागरिक के साथ भेदभाव नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद कांग्रेस डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर के साथ शुरू से ही भेदभाव करती रही है, जबकि समानता का अधिकार भारतीय संविधान में दिया गया एक मौलिक अधिकार है।
इस कार्यक्रम में भाजपा पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम, आलोक ठाकुर, राजीव लोचन सिंह,भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष दीपक खटवानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत मटियारा, सुमित्रा मारकोले, जिला महामंत्री दिलीप जायसवाल, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोतीराम नाग,जिला महामंत्री मनेश्वर नाग, झाड़ू राम बेसरे,अनुसुइया सोनवानी, जय प्रकाश गेडाम, सितम्बर कावड़े, तिलक नाग, नीलू तिवारी सहित भाजपा एवं समस्त मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 24 नवंबर। केंद्र की भाजपा सरकार के सात साल के कार्यकाल में महंगाई का 70 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। महंगाई की मार से आम जनता की कमर टूट गई है। मोदी सरकार की अकर्मण्यता और मुनाफाखोरी की नीति से मंहगाई के कारण देश की जनता त्राहि-त्राहि हो चुकी है। इससे राहत देने के लिए कोई उपाय नहीं किया जा रहा है, जबकि चंद उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने सरकार योजना बना रही है।
उक्त बातें कांग्रेस नेता रायपुर नगर निगम के पूर्व महापौर व सभापति प्रमोद दुबे ने कांकेर में पत्रकारवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि देश में बिकने वाली दालें व तेल का 70 फीसदी हिस्सेदारी सिर्फ एक ही उद्योगघराने अडानी का है। देश में उत्पादित कोयले का अधिकांश एकाधिकार भी अडानी का है। श्री दुबे ने महंगाई बढऩे का पांच महत्वपूर्ण कारण में से नोटबंदी, जीएसटी, आर्थिक कुप्रबंधन, निजीकरण और विदेष नीति की असफलता को बताया।
उन्होंने कहा कि यूपीए के कार्यकाल में 2013 में पेट्रोल की कीमत 71.41 रु. थी, जबकि कच्चा तेल 141 डालर प्रति बैरल था। तब एक्साइज ड्यूटी 9.48 रु. था। वहीं आज भाजपा की सरकार में पेट्रोल 102 रु. लीटर हो गया है। जबकि कच्चा तेल की कीमत 82 डालर प्रति बैरल है। क्रेंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी को भी दुगुनी कर 27.90रु. कर दिया है। इसी तरह डीजल के भाव मेंअंतर बहुत अधिक है। यूपीए के कार्यकाल में 51 रु. प्रति लीटर था। जो आज 94 रु. लीटर हो गया है। जबकि आज कच्चा तेल का भाव भी काफी कम है। इसी तरह कामर्सियल सिलेंडर का यूपीए सरकार में 1370 रु. था जो आज 2 हजार रुपए पहुंच गया है। वहीं घरेलू सिलेंडर का भाव भी 410 रु. से 1000 रु. पहुंच गया है।
श्री दुबे ने सरसों, सोयाबीन आदि तेलों और दालों के भाव का जिक्र करते हुए कहा कि यूपीए सरकार में जो भाव था उससे दो से तीन गुना केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यकाल में बढ़ा हुआ है। श्री दुबे ने कहा कि पिछले सात साल में नहाने के साबुन में 32 प्रतिषत, धोने के साबुन में 40 प्रतिषत, कपड़ों के दामों में 58 प्रतिषत, जूतों के दामों में 25 प्रतिषत, सोना और चांदी लगभग दोगुना मंहगा हो गया है। भवन निर्माण सामग्रियों की लागत दो गुना हो चुका है। रासायनिक खादों की कीमतों में दो गुना की वृद्धि हो चुकी है।
रेल टिकट दो गुना , बस भाड़े में बेतहासा वृद्धि हुई है।
कापी किताब स्टेशनरी , बर्तनों के भाव, आलू प्याज, आदि षाक सब्जियों के भाव बेतहासा बढ़ गए हैं। मालभाड़ा बढऩे से सभी आवश्यक वस्तुओं का भाव आसमान चढ़ गया है। जिससे आमआदमी का जीना दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि इससे निजात पाने सरकार बदलने की आवश्यकता होगी।
कांकेर, 24 नवंबर। खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय विकासखण्ड चारामा में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 आशीष गुप्ता द्वारा विकासखण्ड चारामा के माध्यमिक शाला भिलाई से सेवानिवृत्त प्रधानपाठक शशिप्रभा दुबे से जीपीएफ की राशि निकालने एवं पेंशन प्रकरण तैयार करने के एवज में 28 हजार रूपये रिश्वत की मांग की गई थी। जिसे सेवानिवृत्त प्रधान पाठक के पुत्र विनय दुबे द्वारा सीधे संबंधित के खाते में 28 हजार रूपये ऑनलाईन भुगतान किया गया, जिसकी पुष्टि हो चुकी है।
पेंशन प्रकरण तैयार किये जाने में विलंब के संबंध में संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, उनके द्वारा प्रस्तुत कारण बताओ नोटिस का जवाब समाधान कारक नहीं पाया गया। जिसके कारण कलेक्टर चन्दन कुमार ने सहायक ग्रेड-02 आशीष गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय खण्ड षिक्षा कार्यालय अंतागढ़ नियत किया गया है, निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
कांकेर, 24 नवंबर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर में सोमवार को प्रात: 11 से दोपहर 2 बजे के मध्य ‘‘जनदर्शन’’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक के समक्ष घरेलु विवाद व सायबर अपराध से संबंधित विभिन्न शिकायत व समस्या लेकर शिकायतकर्ता पुलिस कार्यालय कांकेर में पहुंचे। पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हां ने शिकायतों व समस्याओं को ध्यान से सुनकर त्वरित निराकरण हेतु संबंधितों को निर्देशित किया। अधिकतर शिकायतों का त्वरित निराकरण भी किया गया। इस दौरान चित्रा वर्मा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कांकेर व पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कांकेर, 24 नवंबर। जिले के गोविंदपुर निवासी गुरुद्वारा के पाठी हरवंश सिंह औजाला का रायपुर में निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे। अंतिम संस्कार के लिए उन्हें पंजाब स्थित उनके गृहग्राम ले जाया गया। हरवंश सिंह कांग्रेस नेता व माकड़ी ढाबा के प्रोपाइटर हरनेक सिंह औजाला के ज्येष्ठ भ्राता थे।
कांकेर, 24 नवंबर। अलबेला पारा कांकेर के निवासी महाविद्यालय के सेवानिवृत रजिस्टार रामदयाल जैन (83) का सोमवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मुक्तिधाम कांकेर में किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में शहर व आसपास के लोग उपस्थित रहे। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 22 नवंबर। नगर के प्रबुद्धजनों ने कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी से भेंटकर कांकेर तक रेल लाइन शुरु करने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया है कि रायपुर से धमतरी होते हुए काँकेर तक रेल मार्ग की सुविधा नहीं है। केवल सडक़ मार्ग द्वारा ही रायपुर से जगदलपुर तक आवागमन एवं परिवहन की सुविधा है। यह संपूर्ण रूप से आदिवासी बहुल क्षेत्र है, जो वन संपदा एवं खनिज से परिपूर्ण परिवहन का एकमात्र सडक़ मार्ग ही है । यदि उक्त रेल मार्ग प्रोजेक्ट की स्वीकृति जारी की जाती है तो इससे इस क्षेत्र के विकास में काफी सहायक होगी।
आगे बताया गया कि काँकेर में रेलवे रिजर्वेशन काउंटर की सुविधा विगत 15 वर्षों से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में रेल मंत्रालय शासन द्वारा इस हेतु सर्वे कार्य किया जा चुका है। सर्वे रिपोर्ट 11 जुलाई 2017 को रेल मंत्रालय भेजा जा चुका है।
मांग पत्र सौपने पश्चात सांसद मोहन मंडावी ने उन्हें आष्वस्त करते हुए कहा कि वे आगामी लोकसभा सत्र के दौरान प्रधानमंत्री व रेलमंत्री से चर्चा करेंगे। सांसद मोहन मंडावी से मुलाकात कर ज्ञापन देने वालों में मनहरणकृष्ण शर्मा ,भगवान टांक, राधेश्याम मिश्रा, अजय पप्पू मोटवानी, मोहन सेनापति, कमल माखीजा, प्रवीण गुप्ता शामिल थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 22 नवंबर। जिले के नगर पंचायत नरहरपुर में निर्माण कार्यों के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को वर्चुअल माध्यम से 3 करोड़ 35 लाख 25 हजार रूपये के 23 विकास कार्यों की सौगात दी।
उन्होंने वर्चुअल माध्यम से संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक शिशुपाल शोरी से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य स्वच्छता और गोधन न्याय योजना के लिए देश में पहचान बनाया है। इसके लिए सभी जनप्रतिनिधियों और नगर वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिये। इस अवसर पर श्री शोरी ने नगर पंचायत नरहरपुर में निर्माण और विकास कार्यों को पूर्ण कराने का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नरहरपुर नगर पंचायत के लिए निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। जिसमें वार्ड क्रमांक-03 से मेनरोड पुलिया के पास तक सीसी सडक़ निर्माण के लिए 03 लाख रूपये, वार्ड क्रमांक 12 मेन रोड से पंप हाऊस तक सीसी सडक़ निर्माण के लिए 05 लाख 82 हजार, मण्डी गेट से समारी नेताम घर तक सीसी रोड़ टॉप लेयर कार्य के लिए 45 लाख 05 हजार, बस स्टैण्ड में व्यवसायिक कॉम्पलेक्स निर्माण के लिए 42 लाख 55 हजार, ओवहर डैड टैंक 01 नग बोरवेल्स के लिए 21 लाख, वार्ड क्रमांक-13 मार्डन पब्लिक स्कूल से निर्मलकर घर तक सीसी पुलिया सहित रोड़ निर्माण के लिए 15 लाख, वार्ड क्रमांक-15 इदरूकेंवट वार्ड में रंगमंच के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 10 लाख, गौठान में शेड निर्माण के लिए 10 लाख, नगर पंचायत कार्यालय में शेड निर्माण कार्य के लिए 05 लाख 45 हजार, वार्ड क्रमांक-10 पुष्पवाटिका से पुराना पंचायत भवन तक पाथवे निर्माण कार्य के लिए 06 लाख, सहकारी बैक के पास शौचालय एवं शेड निर्माण कार्य के लिए 05 लाख, वार्ड क्रमांक-10 मेन रोड़ से अधिकारी-कर्मचारी भवन तक सीसी सडक़ निर्माण कार्य के लिए 08 लाख रूपये, वार्ड क्रमांक-04 विजय जुर्री घर से बतबनी नाला तक सीसी सडक़ निर्माण कार्य के लिए 25 लाख, सार्वजनिक शौचालय में सेप्टिक टैंक निर्माण कार्य के लिए 01 लाख 16 हजार, विभिन्न वार्डो में पाईप लाईन विस्तार कार्य के लिए 10 लाख रूपये, वार्ड क्रमांक-12 पुरषोत्तम घर से पेंशन समाज भवन तक सीसी सडक़ निर्माण कार्य के लिए 06 लाख, मठपारा चौक से वार्ड क्रमांक-01 भजनाहालारी वार्ड तक स्ट्रीट लाईट पोल के लिए 34 लाख 38 हजार रूपये, मठपारा चौक से वार्ड क्रमांक-04 ईमलीपारा वार्ड तक स्ट्रीट लाईट पोल के लिए 34 लाख 38 हजार रूपये, प्रतीक्षा बस स्टैण्ड में फाउन्टेन एवं रेलिंग निर्माण कार्य के लिए 12 लाख रूपये, हल्बा मेन रोड़ में पाईप लाइन विस्तार कार्य डिस्ट्रिबुशन लाईन के लिए 11 लाख 22 हजार रूपये, हल्बा मेन रोड़ में पाईप लाईन विस्तार कार्य मेन लाईन के लिए 08 लाख 04 हजार रूपये, हल्बा मेन रोड़ में पाईप लाईन विस्तार कार्य डारेक्ट सफ्लाई के लिए 6 लाख और डडसेना कलार समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 10 लाख रूपये का भूमिपूजन किया गया।
वर्चुअल कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य बिरेश ठाकुर, जनपद अध्यक्ष संजूलता नेताम, सुभद्रा सलाम, संत राम मरकाम, राजेश भास्कर, फागेश्वरी सिन्हा, जगदीश ध्रुव, कौशिल्या शोरी, टंकेश्वर सिन्हा, गणेश कोड़ोपी, मो. कासिम, आदि सम्मिलित थे।
कांकेर, 22 नवंबर। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर, आबकारी, वाणिज्यि एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा कांकेर जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे 22 नवंबर को सायं 4 रायपुर से प्रस्थान कर सायं 07 बजे भानुप्रतापपुर आगमन कर रात्रि विश्राम करेंगे। वे 23 नवंबर को प्रात: 9 बजे भानुप्रतापपुर से प्रस्थान कर 10.30 बजे पखांजूर आगमन कर पी.व्ही.-31 हरिहरपुर में पारिवारिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे अपरान्ह 3 बजे पखांजूर से प्रस्थान कर 4 बजे अंतागढ़ विधायक एवं कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे तत्पश्चात सायं 4.20 बजे अंतागढ़ से नारायणपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।