बिलासपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
करगीरोड (कोटा ), 29 जुलाई। प्रदेश में व्याप्त खाद संकट -बिजली कटौती को दूर करने के लिए नगर में भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय धरना-प्रदर्शन किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान प्रधान प्रदेश है, और छत्तीसगढ़ की पहचान किसानों से है। आज प्रदेश के किसान रासायनिक खाद की कमी से जूझ रहे हैं, इसके साथ ही पूरे प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती प्रति दिन हो रही है, जिससे किसान एवं जनमानस में असंतोष व्याप्त है। प्रदेश सरकार किसानों की सुध नहीं ले रही है। खाद के कमी के कारण प्रदेश के किसान की बुवाई और रोपाई पिछड़ता जा रहा है। यदि 5 दिन के भीतर सभी समिति तक किसानों की मांग के अनुरूप रासायनिक खाद की पूर्ति नहीं की जाती है, तो प्रदेश भर में किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला के महामंत्री मोहित राम जयसवाल के द्वारा किसान के पक्ष में एवं रासायनिक खाद उपलब्ध कराने के लिए मांग की गई। किसान मोर्चा के प्रदेश सदस्य डॉ. सुनील जायसवाल एवं लव-कुश कश्यप प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने भी संबोधित किया। राम लाल साहू एवं किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बबलू कश्यप ने भी सभा को संबोधित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष कोटा प्रभारी महाराज सिंह नायक एवं मंच का संचालन सुलेश पांडे के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति जिलाध्यक्ष लखन पैकरा किसान मोर्चा के जिला के उपाध्यक्ष राजू सिंह क्षत्रिय, महिला मोर्चा जिला के महामंत्री गायत्री साहू, महिला मंडल कोटा अध्यक्ष सविता नामदेव रतनपुर के मंडल अध्यक्ष तीरथ यादव, करगी कला मंडल अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी, विश्वनाथ पटेल, राजकुमार साहू, रोहिणी वैसवाडे, मनोहर राज जनपद पंचायत अध्यक्ष कोटा, हमीम खान, रामकुसल साहू, प्रदीप कौशिक, अजय अग्रवाल, नरेंद्र गोस्वामी, ऋषि ठाकुर, दुर्गेश साहू, मनमोहन पांडे, विनोद बंजारे, रोहित साहू, भागवत साहू, देव किशन साहू, संदीप साहू, धनंजय, चंद्रकांत अग्रवाल, कन्हैया यादव, सूरज साहू, सतीश गुप्ता, जगदीश नायक, अनिल यादव, विजय यादव, रामकुमार अग्रवाल, वेंकट अग्रवाल, संगीता अग्रहरि, सुलेखा जयसवाल मंडल अध्यक्ष रतनपुर, इमरान खान, महेंद्र साहू, प्रेमेंद्र गंधर्व, सरोज पोर्ते, निलेश भार्गव, राजू राजू साहू, रामशरण जायसवाल आदि उपस्थित थेे।