सूरजपुर

प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान की सूरजपुर जिले की प्रथम सूची जारी
28-Jul-2021 8:05 PM
प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता  अभियान की  सूरजपुर जिले की प्रथम सूची जारी

भैयाथान, 28 जुलाई।  प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान की प्रथम सूची जारी हुई।  राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति व प्रदेश अध्यक्ष की अनुशंसा पर सूची जारी हुई। जिला अध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने अपनी कार्यकारणी में सूरजपुर जिले के सभी क्षेत्रों से कर्मठ और जनप्रिय व्यक्तियों को स्थान दिया है। ललित गोयल, रमाशंकर यादव विजय तिवारी उपाध्यक्ष, जगदीश गुप्ता महामंत्री, राजेश गर्ग कोषाध्यक्ष, अजित शरण सिंह देव, वीरेंद्र जयसवाल, बनारसी जयसवाल  विधानसभा अध्यक्ष, अभिषेक गुप्ता  जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा, सुमन विजय प्रताप सिंह  जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, चन्द्रिका कुशवाहा जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया है। जिलाध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने बताया कि जल्द ही दूसरी सूची जारी किया जाएगा व मंडल स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की जाएगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news