धमतरी

कुरूद महिला कांग्रेस की कमान धनेश्वरी को
27-Jul-2021 10:39 PM
कुरूद महिला कांग्रेस की  कमान धनेश्वरी को

कुरुद, 27 जुलाई। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम  के निर्देश पर धमतरी जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष विद्यादेवी साहू ने जनपद सभापति धनेश्वरी साहू को  कुरूद ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया है। 

ग्राम पंचायत मेंडरका निवासी धनेश्वरी साहू ने अपनी नियुक्ति के लिए वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि कुरुद ब्लॉक महिला कांग्रेस की कमान सौंपकर पार्टी ने मुझ् ापर जो भरोसा जताया है उसमें खरा उतरने पीछे नहीं रहूंगी। वरिष्ठजनों से मार्गदर्शन लेकर नगर एवं गांवों में सक्रिय महिलाओं को संगठन से जोड़ कर गरीब मजदूर और किसानों की पार्टी कांग्रेस की रीति-नीति को जनमन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा, साथ ही कार्यकर्ताओं की मदद से भूपेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर तबके तक पहुंचाने का काम एवं मोदीराज में बढ़ती मंहगाई,  बेरोजगारी, तानाशाही से लोगों को अवगत करा कांग्रेस की मज़बूत जमीन तैयार की जाएगी। 

श्रीमती साहू के अध्यक्ष बनने पर अजजा आयोग उपाध्यक्ष राजकुमारी दीवान,जिलापंचायत अध्यक्ष कान्ति सोनवानी, जिला पंचायत सभापति सुमन साहू, तारिणी चन्द्राकर, जनपद अध्यक्ष शारदादेवी साहू, नपं उपाध्यक्ष मंजू साहू, पार्षद राखी चन्द्राकर, संध्या कश्यप, विशाखा साहू सहित अन्य नेताओं ने बधाई दी है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news