बस्तर

किसान विरोधी है कांग्रेस सरकार-भाजपा
26-Jul-2021 9:20 PM
किसान विरोधी है कांग्रेस सरकार-भाजपा

   खाद संकट व किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा का विस स्तरीय धरना प्रदर्शन   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 26 जुलाई। खाद-बीज संकट व किसानों की समस्याओं को लेकर प्रांतीय आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी ने आज जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में विशाल धरना प्रदर्शन किया। जगदलपुर, बस्तर व चित्रकोट विधान सभा क्षेत्रों में आयोजित धरने में भाजपा के आला नेता किसानों की समस्याओं को लेकर आवाज़ बुलंद करते रहे। भाजपा ने प्रदेश कांग्रेस सरकार को किसान विरोधी सरकार बताया। धरने के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी भाजपा द्वारा प्रशासन को सौंपा गया।

स्थानीय सीरासार चौक में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले धरने में भाजपा के वरिष्ठ नेता किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसते रहे। भाजपा प्रदेश महामंत्री किरणदेव,जिलाअध्यक्ष रुपसिह मंडावी,पूर्व विधायक संतोष बाफना,श्रीनिवासराव मद्दी,कमलचंद भंजदेव ने अपने संबोधन में कांग्रेस सरकार को किसानों की आत्महत्याओं का दोषी बताया।धरना को भाजपा किसान मोर्चा जिलाअध्यक्ष महेन्द्र सेठिया,सुरेश गुप्ता,सुब्रतो विश्वास,रंजीत पांडे,महेश कश्यप,अविनाश श्रीवास्तव,लखीधर बघेल,धरमुराम मंडावी,मनोज पटेल,सतीश बाजपेयी,राजेश शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रामाश्रय सिंह ने किया। धरने के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन भाजपा नेताओं ने तहसीलदार पुष्पराज पात्रे को सौंपा और आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अमर शहीद स्मारक में पुष्प अर्पित कर शहीद जवानों का स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

बस्तर विधानसभा क्षेत्र में बस्तर में भाजपा अजजा मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कश्यप, डॉ.सुभाऊ कश्यप,जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप,योगेन्द्र पांडे, श्रीनिवास मिश्रा,वेदप्रकाश पांडे,व्हीएस राजपूत,धनुर्जय कश्यप,रोहित त्रिवेदी आदि सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में लोहंडीगुडा़ में पूर्व भाजपा जिलाअध्यक्ष विद्याशरण तिवारी,लच्छूराम कश्यप, बैदूराम कश्यप,समुंद साय कच्छ,नरसिंह राव,बृजेश भदौरिया,विनायक गोयल,नरसिंह ठाकुर,बाबुल नाग आदि सहित कार्यकर्ता ने बडी़ संख्या में धरने में बैठे रहे व किसानों की समस्याओं पर बोलते हुए राज्य सरकार को घेरते रहे।

सीरासार चौक में आहुत विशाल धरने में प्रमुख रुप से अश्विन सरठे,रजनीश पाणिग्रही, संजय पांडे,दीप्ति पांडे,योगेश ठाकुर,राजेन्द्र बाजपेयी, दंतेश्वर राव,मनीष पारेख,रामकुमारी यादव,र ाकेश तिवारी,संग्राम सिंह राणा,आलोक अवस्थी,विक्रम यादव,गणेश काले,दिगंबर राव,राजपाल कसेर,प्रकाश रावल,शशि पाठक,श्रीपाल जैन,रौशन झा,राधेश्याम पंद्रे,गुप्तेश्वर सोनी,बी जयराम,श्रीश मिश्रा,दिनेश केजी,विनय राजू,आशु आचार्य,विनीत शुक्ला,राधे सेठिया,राजेश दास,अभय दीक्षित,लक्ष्मण झा,नीरज उस्तान,रोहित खत्री,अभिषेक तिवारी,बंटू पांडे,अनिल राव,सूरज मिश्रा,राजेश श्रीवास्तव,अनिमेष चौहान,रोशन सिसोदिया, किरण सेन,गीता नाग,कृष्णा रॉय, त्रिवेणी रन्धारी, ममता राणा,मीना विश्वकर्मा, ममता पोटाई ,जीतेन्द्र सेठिया,थलेश सेठिया,सुरेश कश्यप,विनोद सेठिया,प्रदीप सेठिया,सत्यनारायण सेठिया,अजय बैरागी,गजेन्द्र पगाड़े,प्रेम सेठिया,संतोष पांडे,जयराम नाग,विष्णु प्रताप कश्यप सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news