बस्तर

भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ जिला कार्यकारिणी घोषित, शर्मा बने जिला संयोजक
25-Jul-2021 10:29 PM
भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ जिला कार्यकारिणी घोषित, शर्मा बने जिला संयोजक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 25 जुलाई। भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक राजेश अग्रवाल के अनुमोदन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष बस्तर रुपसिंग मंडावी की अनुमति से व विपिन मालवीय बस्तर संभाग प्रभारी आर्थिक प्रकोष्ठ की सहमति से बस्तर जिला कार्यकारिणी घोषित की गयी है।

जिसमें जिला संयोजक राजेश शर्मा नियुक्त किये गये हैं,  वहीं जिला सह संयोजक का दायित्व रितेश सिन्हा,जिगर पटेल, एल. चंद्रशेखर राव को मिला है। महामंत्री विनीत शुक्ला,मीडिया प्रभारी कृष्णा जंगम (मुण्डागांव),सोशल मीडिया प्रभारी सुरेश मिश्रा और कार्यालय प्रभारी तापस विश्वास बनाये गये हैं। कार्यकारणी सदस्यों में विनोद सेठिया (नगरनार), पी. गणेश,श्याम चंद्राकर (बकावंड), गोविंद बिसाई, बी.उमाशंकर राव,तपन राय,रमेश मिश्रा,रैनु बघेल,शिवमोहन तिवारी, श्याम कुमार एवं विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में विपिन मालवीय,अविनाश जैन,शेखर मालू शामिल हंै।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news