बस्तर

खाद-बीज संकट को लेकर भाजपा का धरना आज
25-Jul-2021 10:24 PM
खाद-बीज संकट को लेकर भाजपा का धरना आज

जगदलपुर, 25 जुलाई। खेती किसानी के मौसम आवश्यक खाद व बीज की किल्लत व कालाबाजारी से परेशान किसानों की समस्याओं को लेकर 26 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी समूचे प्रदेश में विधान सभा स्तरीय धरना प्रदर्शन करेगी। भाजपा जिलाअध्यक्ष रुप सिंह मंडावी ने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस सरकार गंभीर नहीं है। सरकार की गलत नीतियों व नीयत के कारण ही प्रदेश के किसान समस्याग्रस्त है। प्रांतीय आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा बस्तर जिले की तीन विधान सभा क्षेत्रों में धरना प्रदर्शन 26 जुलाई को दोपहर 12 बजे से 3 बजे किया जाएगा। जगदलपुर मे सीरासार चौक, बस्तर में जनपद कार्यालय मैदान के समक्ष व लोहंडीगुडा़ में उसरीबेडा़ बाजार स्थल में भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

जसके बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। श्री मंडावी ने भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में किसानों की आवाज़ बन कर धरना में शामिल होने कहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news