दन्तेवाड़ा

डीएवी बचेली में हरित दिवस का आयोजन, पौधे रोपे
22-Jul-2021 7:16 PM
डीएवी बचेली में हरित दिवस का आयोजन, पौधे रोपे

   पर्यावरण से संबंधित लघुनाटिका की प्रस्तुति भी     

बचेली, 22 जुलाई।  डीएवी पब्लिक स्कूल बचेली में 20 जुलाई को हरित दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में शिक्षको द्वारा पेड़ों की कटाई से होने वाले नुकसान और राजस्थान की पर्यावरण आंदोलन से जुड़ी वीरांगना अमृतादेवी बिसनोई के जीवन की सच्ची घटना पर आधारित लघुनाटिक प्रस्तुत की गई। प्राचार्य डॉ. चेतना शर्मा ने कहा कि सृष्टि के प्रारंभ से ही मानव का प्रकृति के साथ रागात्मक संबंध रहा है। प्रकृति की हरितिमा के रूप में वृक्ष भारत की सुषमा के जीवन का प्रतीक है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए हमे अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए। व्यक्तिगत रूप से भी अपने सामथ्र्य के अनुसार चाहे छोटे स्तर पर ही हो हम सबको पौधारोपण कर पर्यावरण सरंक्षण में अपना योगदान देना चाहिए। प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा शाला प्रांगण में पौधारोपण किया गया। संगीत शिक्षिका ओमिशा साहू द्वारा प्रकृति द्वारा इंसानो की अपनी व्यथा सुनाने का भाव प्रस्तुत करता गीत प्रस्तुत किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news