बिलासपुर

विहिप बजरंग दल की बैठक में कई विषयों पर चर्चा, दुर्गा वाहिनी का गठन भी
20-Jul-2021 6:45 PM
विहिप बजरंग दल की बैठक में कई विषयों  पर चर्चा,  दुर्गा वाहिनी का गठन भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 करगीरोड (कोटा), 20 जुलाई।
विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल कोटा प्रखंड की रविवार को नगर के फौजी पैलेस में बैठक संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही विहिप बजरंग दल के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी के साथ विहिप के उद्देश्य एवं कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। कोटा प्रखंड के अंतर्गत दुर्गा वाहिनी गठित की गई।

जिले से आये हुए पदाधिकारियों ने कहा कि कोरोनाकाल में नगर और गांव में सेवा भाव से कार्य करना है। इस अवसर पर कोटा प्रखंड के बजरंग दल सदस्यों को दायित्व सौंपा गया एवं कोटा प्रखंड के अंतर्गत दुर्गा वाहिनी गठित कर नगर की बहनों के दायित्वों की घोषणा की गई। साथ ही कोटा प्रखंड के अंतर्गत विभिन्न खंडों की भी घोषणा की गई। कार्यक्रम में प्रांत सह मंत्री मनजीत पवार, जि़ला उपाध्यक्ष जीवन मिश्रा, पूर्व जि़ला मंत्री राजीव शर्मा उपस्थित थे।

बिलासपुर जिला कार्यकारिणी से जिला मंत्री विकास शर्मा, कोषाध्यक्ष दीपेश पाटीदार, जिला सेवा प्रमुख मनीष मोटवानी, जिला सह मंत्री दीपक सोनी, जिला सह कोषाध्यक्ष आशीष खंडेलवाल, कोटा प्रखंड के बजरंग दल संयोजक सुनील शर्मा को बनाया गया।

बैठक में समस्त कार्यकारिणी के अलावा मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी के बहनें उपस्थित थीं एवं विभिन्न खंडों से आए बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में कोटा प्रखंड के अध्यक्ष मनीष कौशिक एवं प्रखंड मंत्री विनय गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news