नारायणपुर

दूसरी बार जिला युकां अध्यक्ष की कमान अमित को
11-Jul-2021 6:42 PM
दूसरी बार जिला युकां अध्यक्ष की कमान अमित को

ब्लॉक में सुखमन तो शहर में अध्यक्ष सैफ मेमन 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नारायणपुर, 11 जुलाई।
राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास, छग प्रभारी संतोष कोलकुंडा, छग युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी व प्रदेश महासचिव जिला प्रभारी सुशील मौर्य द्वारा दूसरी बार जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष की कमान अमित भद्र को सौंपी। 

जिला युवा कांग्रेस नारायणपुर अध्यक्ष पद पर युवा नेता  अमित भद्र 2016-17 में जिले के प्रथम पहले निर्वाचन युवा कांग्रेस अध्यक्ष जीत कर आए, विपक्ष में रहकर उनकी दंबग कार्यशैली, व छग में कांग्रेस सरकार लाने में अहम भूमिका युवाओं के साथ मिलकर  निभाई जिसका परिणाम फिर से  दूसरी बार जिला युवा कांग्रेस संगठन की चाबी उनको सौंपी गई। 
 जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित भद्र ने अपने नई युवा कांग्रेस की टीम में कई नए युवा चेहरे के साथ साथ युवा नेत्रियों को भी मौका देते हुए उनको नए जिम्मेदारी सौंपी।

नए युवा टीम में उनके साथ 5 जिला उपाध्यक्ष ,16 महासचिव व 20 सचिव,  ब्लॉक अध्यक्ष व शहर सिटी अध्यक्ष होंगे।
ब्लॉक व शहर की कमान भी नए दबंग युवाओं को ही  दिया गया।

जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगा शोरी, किरण कुमार वड्डे, लालूराम कोर्राम, रामेश्वर शोरी, अभिषेक बाजपाई बनाए गए।
जिला महासचिव के पद नाज कुरैशी, मधु कोर्राम, पूनम पात्र, रेशमा नेताम, युवराज साहू, मनोज सेन, तरुण देहारी,रमलू कोर्राम, पप्पू ठाकुर, रामसिंग उसेंडी, वरुण सेठिया, फुलसिंग वड्डे, रोशन खत्री, दीपक गांधी, राजू दुग्गा, गोविंद वड्डे, सुंदर कचलाम, आंनद नाग को बनाया गया। 

जिला सचिव  के पद आकाश सिंह राजपूत, फगुराम मंडावी, मोहम्मद सोहेल, विशाल उसेंडी, दिनेश कर्मकार, गोलू साहू, बसंत देहारी, प्रमोद वर्मा, प्रेम कुलदीप, सुकई कुमेटी, विक्रम पिंटू सिंग, विजिता नेताम, विजिता निवारिया, मनीषा बघेल, इंदु साहू, ज्योति नाग, कल्पना देहारी को दिया गया।

ब्लॉक व शहर की कमान 
शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सेफ मेमन, ब्लॉक अध्यक्ष नारायणपुर  सुखमन कोर्राम, ओरछा अध्यक्ष जयराम मंडावी, छोटेडोंगर अध्यक्ष तामेस्वर उसेंडी, कोहकामेटा अध्यक्ष  प्रमेश दुग्गा, बेनूर अध्यक्ष शोबी पोटाई, मर्दापाल अध्यक्ष देवसिंह बघेल, भानपुरी अध्यक्ष  अनिल बघेल संभालेंगे।
जिला युवा कांग्रेस मीडिया प्रभारी  का दायित्व शिवेंद्र समरथ को मिला।

जिला युवा कांग्रेस की नई टीम को पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, बस्तर के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, बस्तर युवा सांसद दीपक बैज, विधायक चंदन कश्यप, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, छग प्रदेश महामंत्री रजनु नेताम, पीसीसी सदस्य राजेश दीवान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी, ब्लॉल अध्यक्ष रवि देवांगन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रशिला कश्यप, शहर अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, छात्र जिला अध्यक्ष उमेश कर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, जनपद अध्यक्ष  व नारायणपुर विधायक प्रतिनिधि पंडिराम वड्डे, ओरछा जनपद अध्यक्ष मालती नरेटी, व समस्त जिला कांग्रेस व  महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों सदस्यों द्वारा सभी नवनियुक्त युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को  बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

भिलाई युवा विधायक महापौर यूथ आइकॉन देवेंद्र यादव  व एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने भी सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को फोन कर बधाई दी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news