सरगुजा
महाराज एमएस सिंह देव की पुण्यतिथि पर आज होगा दाल भात केंद्र का शुभारंभ
23-Jun-2021 8:27 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 23 जून। श्रम कल्याण मंडल द्वारा श्रमिकों के लिए स्थानीय बस स्टैंड में आज से दाल भात केंद्र का प्रारंभ किया जा रहा है। अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव एवं कैबिनेट मंत्री टी एस सिंह देव के पिता स्व. महाराज एमएस सिंह देव की पुण्यतिथि पर दाल भात केंद्र का शुभारंभ स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टीएस सिंह देव के मुख्य आतिथ्य में दोपहर 12.30 पर होगा।
राज्य श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद ने बताया कि दाल भात केंद्र में श्रमिक सिर्फ 10 रुपए देकर भरपेट गर्म और पौष्टिक भोजन प्राप्त कर सकेंगे दाल भात केंद्र का संचालन अंतरराज्यीय बस स्टैंड स्थित रेन बसेरा आश्रय स्थल के समीप किया जाएगा।
अपराह्न 1.30 बजे मठपारा स्थित नवीन औद्योगिक परिक्षेत्र में वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया है।