बस्तर

अंग्रेजी माध्यम स्कूल चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी व भेदभाव का आरोप
22-Jun-2021 8:29 PM
अंग्रेजी माध्यम स्कूल चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी व भेदभाव का आरोप

    मुक्तिमोर्चा ने की जांच व चयन सूची पर अंतरिम रोक लगाने की मांग     

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 22 जून। बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के मुख्य संयोजक व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जगदलपुर शहर अध्यक्ष नवनीत चाँद के नेतृत्व में बकावंड ब्लॉक के पालक संघ ने कलेक्टर से मुलाकात कर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंगे्रजी माध्यम स्कूल में बच्चों के चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी व भेदभाव का आरोप लगा सम्पूर्ण प्रक्रिया की जिला स्तरीय जांच कर कार्रवाई की मांग करते हुए जांच की कार्रवाई तक चयन सूची पर अंतरिम रोक लगाने के लिए शिकायत स्वरूप ज्ञापन सौंपा।
 बकावण्ड पालक संघ के द्वारा बताए गये घटना क्रम को सुनने व जनता कांग्रेस ग्रामीण  जिला अध्यक्ष सोनसाय कश्यप द्वारा पूर्व में भी इस घटना को उठाये जाने के मुद्दों के तथ्य के आधार पर नवनीत चाँद ने कहा कि प्रथम दृष्टि में पालक संघ द्वारा लगाये गए चयन सूची में गड़बड़ी के आरोप बड़े गम्भीर है। जिला प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अपील है कि इसके तथ्यों को गम्भीरता से लेते हुए इस घटना की जिला स्तरीय निष्पक्ष जांच करवाई जाए व जब तक यह जांच पूरी नहीं हो जाती ,वर्तमान में जारी चयन सूची पर प्रशासन स्वयं संज्ञान ले अंतरिम रोक लगाए।

नवनीत ने राज्य सरकार व स्थानीय बस्तर के जनप्रतिनिधियों से सभी सरकारी अंग्रेजी स्कूलों में सीट बढ़ाने व सभी नियमों को पारदर्शिता के साथ निष्पक्ष लागू करने का निवेदन किया है ताकि बस्तर में बच्चों व उनके पालकों का शिक्षा व्यवस्था पर भरोसा बना रहे।
इस दौरान मुक्तिमोर्चा के संभागीय सह संयोजक समीर खान, शहर उपाध्यक्ष नीलकंठ दास, व बकावण्ड पालक संघ के पुन्य वास बघेल, गांडा राम कश्यप, गंडेश भारती, शंकरसिह बघेल, खगु सिंह, तरुण पांडे, बेनु राम लोबो राम, सेतम भारती, पुरुस्तम बघेल, चंदन सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news