कोण्डागांव
उत्साह के साथ लोगों ने किया योग
22-Jun-2021 7:13 PM
विश्रामपुरी, 22 जून। अंतरराष्र्ट्रीय योग दिवस पर विश्रामपुरी में भी लोगों में उत्साह देखने को मिला। स्टेडियम में सुबह 5 बजे से ही आसपास के नागरिक पहुंचने लगे। सभी लोगों ने काफी उत्साह के साथ योग के भिन्न-भिन्न आसनों का अभ्यास किया।
वरिष्ठ नागरिक किशन पांडे, शिक्षक परशुराम वैद्य, गणेश निषाद, केके नाग, तहसीलदार आशुतोष शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी अशोक ठाकुर, विवेक चांदेकर, गौरव शार्दुल, अर्जुन सिन्हा, अनीता नेताम आदि ने योगाभ्यास में भाग लिया।