सरगुजा

केक काटकर कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत का जन्मदिन धूमधाम से मनाया कांग्रेसियों ने
22-Jun-2021 6:56 PM
केक काटकर कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत का  जन्मदिन धूमधाम से मनाया कांग्रेसियों ने

   छाता, कंबल, स्वेच्छा अनुदान वितरण के साथ किया पौधारोपण    

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 22 जून।
खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने अंबिकापुर में केक काटकर बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया। सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल श्री राम फर्नीचर दुकान के सामने 50 लोगों को छाता वितरण किया। इस दौरान कांग्रेसी नेता अटल यादव, नुरुल अमीन सिद्धकी, राम अग्रवाल, राधे गोयल, सैफ अली सहित अन्य मौजूद थे।
जी लिटरा माउंट स्कूल चोपड़ापारा में मंत्री अमरजीत भगत के जन्मदिन पर केक काटकर उनका जन्मदिन सरगुजा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री भगत के छायाचित्र को केक खिलाकर मनाया। इस दौरान उदयपुर विकासखंड के शांति मरकाम, चेतना चौधरी, राम बाई, देव कुमार को स्वेच्छा अनुदान का चेक वितरण किया गया।

 केक काटने के दौरान स्कूल के डायरेक्टर राजीव अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नरूल अमीन सिदकी, डॉ. लालचंद यादव, दीपक मिश्रा, नाटा सोनी, नीरज पांडे, परवेज आलम गांधी, सुशील मिश्रा, अभिषेक सिंह, स्कूल के प्राचार्य श्रीमती वर्षा अग्रवाल, दीपेश गुप्ता, प्रतीक दीक्षित, नितेश मेहता सहित अन्य मौजूद थे। जन्मदिन के अवसर पर स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस वार्ड में पार्षद सुनैना सोनी, सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल,नाटा सोनी की उपस्थिति में डेढ़ सौ गरीब परिवारों को कंबल वितरण किया गया। इस दौरान उक्त सभी कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित थे। इसके पश्चात शहर के विभिन्न हिस्सों में डस्टबीन वितरण व वृक्षारोपण कर कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत का जन्मदिन मनाया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news