कोण्डागांव

शासन की गलत नीतियों के कारण प्रदेश में धान का हो रहा भारी नुकसान-जांच समिति
22-Jun-2021 5:27 PM
शासन की गलत नीतियों के कारण प्रदेश में धान का हो रहा भारी नुकसान-जांच समिति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

फरसगांव, 22 जून। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जांच समिति के सदस्य सेवक नेताम, प्रवीर बदेशा अंजोरी नेताम ने कोण्डागांव जिले के चारों संग्रहण केन्द्रों का भ्रमण कर बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की गलत नीतियों के कारण प्रदेश में धान का भारी नुकसान हो रहा है।

संग्रहण केन्द्र विश्रामपुरी में ं99518.66 क्विंटल धान प्राप्त हुआ, जिसमें से 40911.39 क्विंटल धान का परिवहन हुआ और 58607.27 क्विंटल धान शेष है। संग्रहण केन्द्र फरसगांव मे 119025.94 क्विंटल धान प्राप्त हुआ। जिसमें 16360.20 क्विंटल धान परिवहन हुआ 102665.74 क्विंटल धान शेष है। कोण्डागांव संग्रहण केन्द्र में 69279.59 क्विंटल धान प्राप्त हुआ जिसमे से 7956.77 क्विंटल धान परिवहन हुआ 61322.82 क्विंटल धान शेष है। संग्रहण केन्द्र जोबा मे 445576.58 क्विंटल धान प्राप्त हुआ  जिसमे से 6546.28 क्विंटल धान परिवहन हुआ 439030.30 क्विंटल धान शेष है। चारों संग्रहण केन्द्रों मे 661626.13 क्विंटल धान शेष है। पिछले वर्ष का बचत धान 19 जून तक परिवहन हुआ  है तो इस वर्ष का धान 2022 तक ही परिवहन होगा बारिश शुरु हो गई है। संग्रहण केन्द्र का रखरखाव ठीक नहीं होने के कारण धान खराब हो रहा है उपार्जन केन्द्रों में अभी भी  44529.47 क्विंटल धान रखा हुआ है वहां भी सही व्यवस्था नहीं होने के कारण धान सड़ गया है। शासन के नियम के तहत खरीदी के 72 घन्टे के अन्दर धान का परिवहन होना चाहिए परन्तु छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के चलते 72 घन्टे तो दूर 72 दिनों के भीतर भी धान का उठाव नहीं हुआ इस कारण धान में सूखती होना स्वाभाविक है जिसकी भरपाई लेम्पस प्रबन्धकों से होनी है। शासन की गलत नीतियों का खामियाजा प्रबंधकों को भुगतना पडेगा  या लेम्पस के खातेदार किसानों की शेयर के पैसों से भरपाई की जायेगी घूमकर नुकसान तो जनता का ही होगा जिन किसानों ने बारदाना दिया है उनका पिछले वर्ष का भुगतान अभी तक नही हुआ है किसानों ने 30 और 35 रुपये मे खरीद कर बारदाना दिया है। पर शासन किसानों को 7 रुपये प्रति बारदाने का भुगतान करेगी  आज की स्थिति में लेम्पस में खाद की कमी के कारण किसान भटक रहे हैं राज्य की कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के कारण किसानों के साथ साथ प्रदेश की जनता को भी नुकसान हो रहा है आज जो धान सडक़र  खराब हो रहा है कल उसका खराब  चावल प्रदेश की जनता को खाना पड़ेगा। जांच समिति के साथ किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनिराम, नगर पंचायत अध्यक्ष  गणेश दुग्गा  और अजय सेठीया भी थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news