कोण्डागांव
पूर्व पत्नी की हत्या, चंद घंटों में गिरफ्तार
21-Jun-2021 8:43 PM
कोण्डागांव, 21 जून। पूर्व पत्नी की हत्या के आरोपी को कोण्डागांव पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार थाना अनंतपुर के एरला के गागड़ा गांव में एक महिला गायत्री लोहार की हत्या हो गयी थी, 20 जून को रात्रि में थाना अनंतपुर में धारा 302 का प्रकरण दर्ज किया गया था।
जांच में पता चला कि आरोपी गुड्डू उर्फ केशब लोहार (28) ओडिशा गोटीगुड़ा का रहने वाला है। आरोपी को सुबह गिरफ्तार किया गया। मृतका गायत्री लोहार पूर्व में आरोपी गुड्डू की पत्नी थी, उसके तीन बच्चे थे, बच्चों को ओडिशा में छोडक़र कुछ दिन पहले गागड़ा के सोमन पोयम के साथ दूसरी पत्नी के रूप में रह रही थीं।