दन्तेवाड़ा

ईनामी सहित तीन नक्सलियों का आत्मसमर्पण
21-Jun-2021 8:41 PM
 ईनामी सहित तीन नक्सलियों का आत्मसमर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
दंतेवाड़ा, 21 जून।
दंतेवाड़ा में पुलिस की विशेष पहल घर वापस आइए को निरंतर सफलता मिल रही है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव और डीआईजी सीआरपीएफ विनय कुमार सिंह के समक्ष ईनामी समेत तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। मिलिशिया कमांडर एक लाख का ईनामी है।

 इस विषय में पुलिस अधीक्षक श्री पल्लव ने बताया कि पुलिस की पहल का नक्सलियों पर विशेष प्रभाव पड़ा है। इसके फलस्वरूप सोमवार को पंचायत मिलिशिया कमांडर आयता कोहरामी (29) जबेली ने आत्मसमर्पण किया। इसी कड़ी में मिलनपल्ली पंचायत मिलिशिया सदस्य करटम महेंद्र (22) मिलनपल्ली थाना जगरगुंडा ने भी आत्मसमर्पण पर किया। 
इसी कड़ी में वयमपल्ली पंचायत मिलिशिया सदस्य उईका सोमड़ू (24) पुलिस अफसरों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news