कोण्डागांव

188 बटालियन केरिपुबल में योग दिवस का आयोजन
21-Jun-2021 8:32 PM
188 बटालियन केरिपुबल में योग दिवस का आयोजन

कोण्डागांव, 21 जून। विश्व योग दिवस पर सीआरपीएफ 188 बटा. मुख्यालय कोण्डागांव में सभी अधिकारी व जवानों ने हिस्सा लिया। वाहिनी के सभी कैम्पों विश्रामपुरी, केशकाल, जुगानीकलार, जोबा, मुंगापदर व  बस्तर जिला के पुष्पा लघाट कैम्प द्वारा उत्साह व उल्लास के साथ विश्व योग दिवस मनाया गया। 

इस अवसर पर सुनील कुमार, कमांडेंट 188 बटालियन, अशोक निगुडे, द्वितीय कमान अधिकारी, जसबिन्दर सिंह उप कमांडेण्ट, कैलाशचन्द, उप कमांडेंट ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों व जवानों के साथ मिलकर योग किया।   इस दौरान सुनील कुमार, कमाण्डेंट 188 बटालियन ने जवानों को संबोधित किया व योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योग प्राचीन भारतीय परम्परा व संस्कृति की अमूल्य देन है। नियमित योग करने से व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है व शरीर स्वस्थ्य बना रहता है, योग निश्चित रूप से सभी प्रकार के बंधनों से मुक्ति प्रदान करने का साधन है। साथ ही उन्होंने भारत सरकार तथा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा योग के प्रति किए गए उल्लेखनीय योगदान के विषय में भी बताया, जिसके कारण आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस दिवस को मनाया जा रहा है। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news