दन्तेवाड़ा

ईनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण
21-Jun-2021 7:43 PM
ईनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 21 जून।
दंतेवाड़ा में पुलिस की विशेष पहल घर वापस आइये अभियान को निरंतर सफलता मिल रही हैं। इसी कड़ी में अरनपुर थाना अंतर्गत ईनामी नक्सली ने रविवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

पुलिस अधीक्षक श्री पल्लव ने बताया कि नक्सलियों की शोषक नीति का संगठन में खुलासा हो चुका है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति के लाभ से  नक्सली संगठन में बिखराव शुरू हो गया है। अरनपुर थाना अंतर्गत ग्राम जबेली पंचायत मिलिशिया सदस्य राजा उर्फ बैटी उर्फ राजेश कुंजाम (25) ने  रविवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। राजा जबेली स्कूल पारा का निवासी है।

उक्त नक्सली कई वर्षों से संगठन में सक्रिय था। राजा ने जबेली सडक़ निर्माण में आगजनी की थी। इसके साथ ही पालनार में कुरूम नाले के समीप बैनर पोस्टर लगाने में भी भागीदार था। पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त नक्सली पर 10 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news