गरियाबंद

मंडल अध्यक्ष ने ली मोर्चा प्रकोष्ठ व कार्यकारिणी की बैठक
21-Jun-2021 7:31 PM
 मंडल अध्यक्ष ने ली मोर्चा प्रकोष्ठ  व कार्यकारिणी की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 21 जून।
भारतीय जनता पार्टी नवापारा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ने मोर्चा प्रकोष्ठ एवं मंडल कार्यकारिणी की बैठक ली। बैठक में जिला से आए संगठन के अनेकों कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार किया गया और कार्यक्रमों को सफल बनाएं जाने हेतु प्रभारियों की नियुक्ति कर जिम्मेदारी सौंपा गया। 

21 जून से टीकाकरण जन जागरण अभियान चलाएं जाने के लिए मंडल स्तर पर त्रिय स्तरीय प्रभारियों की नियुक्ति किया गया। जिसमें मंडल महामंत्री अखिलेश ठाकुर, मंडल मंत्री  संतोषी कंसारी व डॉक्टर रमेश सोसाइटी को बनाया गया। 23 जून पार्टी के संस्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि पर 23 जून से 6 जुलाई तक प्रत्येक बूथ में कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। जिसमें प्रमुख रुप से संगोष्ठी व वृक्षारोपण किया जाना निश्चित किया गया है। इसके प्रभारी मंडल उपाध्यक्ष द्वय अनिल जगवानी व दुकालू चक्रधारी को बनाया गया। वहीं 25 जून 1975 को आपातकाल घोषित किया गया था, जिस पर बुजुर्ग कार्यकर्ताओं को जेल में डालने जैसा कृत्य हुआ था। इस दिन को भारतीय जनता पार्टी काला दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लेते हुए मीसा बंदी वा जनसंघ कार्यकर्ताओं का सम्मान जैसा कार्यक्रम किया जाना निश्चित किया गया। 

बैठक में चर्चा के दौरान विषय रखते हुए मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि भाजपा में पद नहीं दायित्व होता है। संगठन के आदेशों का जिम्मेदारी से निर्वहन करना दायित्व में रहने वाले कार्यकर्ताओं का मूल जिम्मेदारी है।
 बैठक में मंडल अध्यक्ष उमेश यादव,नवल साहू, दुकालू चक्रधारी, तनु मिश्रा, संजय सोनी, हीरालाल साहू, रूपेंद्र चंद्राकर, संतोषी कंसारी, किशन साहू, नत्थूराम साहू  रेशम हुंदल, नीता धीवर, नागेंद्र वर्मा,  अन्नपूर्णा देवांगन, मिथिलेश साहू, रामकुमार जोशी, इम्मू सोलंकी, चेतन साहू, राजू रजक, हितेश मड़ई, कैलाश तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news