गरियाबंद

योग हमारी भारतीय संस्कृति की बहुत ही पुरातन क्रिया - टिकेन्द्र
21-Jun-2021 6:00 PM
योग हमारी भारतीय संस्कृति की बहुत ही पुरातन क्रिया - टिकेन्द्र

नवापारा-राजिम। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नवापारा-राजिम सहित ग्रामीण क्षेत्रों में योग किया गया। अभनपुर जनपद पंचायत के पूर्व सभापति एवं राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश उपाध्यक्ष टिकेन्द्र ठाकुर ने अपने निवास में योग किया। योगक्रिया के अंतर्गत कपाल भारती, लोम-विलोम, पद्मासन, ताड़ासन, भ्रामरी प्राणायाम, शंातिपाठ आदि का योगासन किया। इस अवसर पर टिकेन्द्र ने कहा कि योग शरीर और आत्मा को जोडऩे का मुख्य साधन है। योग से मनुष्य स्वस्थ व निरोगी होता है। आज के भागदौड़ वाली जिन्दगी में हमें कुछ पल योग के लिए अवश्य निकालना चाहिए। योग हमारी भारतीय संस्कृति की बहुत ही पुरातन क्रिया है। योग हमारे शरीर से नकारात्मकता और मानसिक रोगों को दूर करने में मदद करता है। यह तनाव स्तर को भी कम करने और जागरूकता बढ़ाने में मदद करता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news