बस्तर
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने की मंडल प्रभारियों की घोषणा
20-Jun-2021 9:04 PM
जगदलपुर, 20 जून। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकुमारी यादव ने बस्तर जिले के सभी 11 मंडलों में प्रभारियों की नियुक्ति की है। जगदलपुर मंडल में महेश्वरी ठाकुर को मंडल प्रभारी की जवाबदारी दी गई है। वहीं नगरनार में चमेली जिराम, नानगुर रीता राठौर, दरभा भारती श्रीवास्तव, तोकापाल बिजली वैद्य, बास्तानार महावती मंडावी, लोहंडीगुड़ा रंजीता जोशी, बस्तर किरण सेन, बकावंड रेवती पटेल, करपावंड कविता पाढ़ी व भानपुरी मंडल में मंडल प्रभारी का दायित्व कुसुम परिहार को सौंपा गया है। यह जानकारी जिलाध्यक्ष रामकुमारी यादव ने दी है।