दन्तेवाड़ा
दंतेवाड़ा, 20 जून। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दंतेवाड़ा के पशुपालक देवेंद्र यादव से सीधी बात की। इस दौरान सीएम ने देवेंद्र से गोधन योजना अंतर्गत गोबर विक्रय की जानकारी ली। देवेंद्र ने बताया कि उसने गोधन न्याय योजना के तहत 70 हजार किलोग्राम से अधिक गोबर का विक्रय कर 1 लाख 55 हजार की आय अर्जित की है। पहली बार उनके खाते में 1 लाख 55 हजार रुपये की राशि जमा हुई है, जिसके लिए वे उनका दिल से आभार जताया।
देवेन्द्र ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस पैसे से उन्होंने स्कूटी और एक गाय खरीदी है। जिससे उन्हें घर-घर जाकर दूध विक्रय करने में सहूलियत मिली साथ ही दूध का उत्पादन भी बढ़ा। जिससे उनके आय में वृद्धि हुई है, और वे बहुत खुश हैं।
देवेन्द्र यादव ने गोधन न्याय योजना प्रारम्भ करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने देवेन्द्र यादव गोधन न्याय योजना से लाभ कमाने पर बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।