बस्तर

खाद-बीज की किल्लत, किसान परेशान
20-Jun-2021 8:32 PM
 खाद-बीज की किल्लत, किसान परेशान

    भाजपा किसान मोर्चा ने किया खरीदी केंद्रों व सोसायटी का निरीक्षण    

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 20 जून।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर भाजपा किसान मोर्चा के सदस्यों ने शनिवार को बड़ेमुरमा, नानगुर, पल्ली, नगरनार का दौरा कर धान खरीदी केन्द्र व सोसायटी की जांच की। जहाँ किसानों को खाद बीज नहीं मिलने की गंभीर शिकायतें सामने आयी हैं, जबकि बस्तर में बोवाई का समय समाप्त होने को है और ऐसी स्थिति में किसान परेशान हो रहे हंै।
भाजपा जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह ने बताया कि जिले के धान खरीदी केन्द्रों व सोसायटी के निरीक्षण के लिये जाँच दल गठित किया गया है। जिले के खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण करने पर पाया गया कि सभी केन्द्रों मे खाद बीज समाप्त हो गये है, जो गंभीर विषय है। अभी बस्तर में बोआई का समय समाप्ति की ओर है और फिर भी किसानों को खाद-बीज उपलब्ध नहीं हो रहा है, जिससे किसानों को भारी परेशानी हो रही है और जो ऐसी अव्यवस्था पर नाराजगी जा़हिर कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में खाद बीज का अभाव देखने को मिल रहा है।

श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार एक तरफ राजीव गांधी न्याय योजना के माध्यम से मक्का, दलहन, तिलहन में प्रोत्साहन राशि नौ हजाऱ रूपये किसानों को देने की बात कह रही है, पर आज तक किसानो का पंजीयन का कार्य चालू ही नहीं किया गया है, जिससे किसान भ्रमित व आक्रोशित है। राज्य सरकार यथाशीघ्र समय पूर्व खाद बीज उपलब्ध करवायें।
खरीदी केन्द्रों में पहुँचे जांच दल में भाजपा उपाध्यक्ष व जिला किसान मोर्चा के प्रभारी श्रीनिवास मिश्रा, मोर्चा जिला अध्यक्ष महेन्द्र सेठिया, महामंत्री योगेश ठाकुर, जितेन्द्र सेठिया आदि शामिल थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news