गरियाबंद

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन
20-Jun-2021 6:50 PM
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 20 जून।
देश में पेट्रोल डीजल की बढ़ते दामों पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केन्द्र की मोदी सरकार  पर आरोप लगाते हुए कल बड़ा प्रदर्शन किया है। कांग्रेसियों का मानना है कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में पेट्रोलियम उत्पादों के बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है और इस महंगाई से देश की जनता त्रस्त है। 

शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला मुख्यालय गरियाबंद में पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आबिद ढेबर के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शाम 4 बजे पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम का विरोध स्वरूप स्कूटी की अर्थी निकाल कर केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए अनोखा प्रदर्शन किया, जिसमें स्कूटी की अर्थी निकाल कर दाह संस्कार करते हुए महंगाई का जमकर विरोध किया गया।

इस बीच पुलिस की जवान भारी संख्या में तैनात रहे। स्कूटी दहन के कार्यक्रम को रोकने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करना पड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच जमकर झूमा झटकी हुई पर प्रदर्शनकारी स्कूटी को पेट्रोल डाल कर जलाने में कामयाब रहे।

प्रदर्शन से लगा रहा लंबा जाम
इस प्रदर्शन के चलते करीब 20 मिनट तक तिरंगा चौक के चारों ओर ट्रकों की लंबी लाइन लगी रही, जिसके कारण आवागमन जाम रहा। उक्त धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पूर्व  कांग्रेस ब्लाक अध्यक्षआबिद ढेबर, रितिक सिन्हा, योगेंद्र चंद्राकर, अवनीश तिवारी, मनीष धु्रव, भीम निषाद, दुलेश धु्रव, निरंजन प्रधान, सफीक खान, वेदराम निषाद, रूपेंद्र चंद्राकर, छत्रपाल कुंजाम, भूपेंद्र धु्रव, सोहन धु्रव, चंद्रहास कवर, नंदू गोस्वामी, दिनेश धु्रव, कमल दीवान, अहसन मेमन, विरेंद्र सेन, आकाश यादव, राहुल सोनी राहुल सोनी, लोकेश सिन्हा, छिनू अरबाज, यशवंत , भोला सिन्हा, शुभम धु्रव, रोमन यादव, चेतन यादव, रूप राज निषाद, जफर, कामदेव निषाद, आबिस दास, लव धु्रव, ओंकार नागेश, अनिश मेमन, फरदीन खान, सोहेब खान, मौजूद रहे। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news