गरियाबंद
मिल्खा सिंह के निधन पर हुंदल ने जताया शोक
20-Jun-2021 6:35 PM
नवापारा-राजिम, 20 जून। फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह के निधन से खेल जगत सहित सिख समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। देश उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा। उक्त बातें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के रायपुर ग्रामीण जिला महामंत्री रेशम सिह हुंदल ने कही।
मिल्खा सिंह के निधन पर गोबरा नवापारा के रेशम सिह हुंदल सहित नगर सिख समाज के सभी सदस्यों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। ज्ञात हो कि ‘‘फ्लाइंग सिख’’ के नाम से प्रसिद्ध भारत के महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। वे एक महीने तक कोरोना संक्रमण से जूझ रहे थे। पांच दिन पहले ही मिल्खा सिंह की पत्नी और भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर की भी कोरोना से मौत हो गई थी। पद्मश्री मिल्खा सिंह 91 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनके बेटे गोल्फ र जीव मिल्खा सिंह और तीन बेटियां हैं।