बस्तर

राहुल का जन्मदिन सादगी से मना
20-Jun-2021 12:20 AM
राहुल का जन्मदिन सादगी से मना

जगदलपुर, 19 जून। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर ने आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन सादगी व गरिमा के साथ बस्तर के ऐतिहासिक देवड़ा ग्राम पंचायत के 

झाड़ेश्वर मन्दिर में पूजा-अर्चना कर वहां स्थित कुष्ठरोग से पीडि़त नि:शक्तजनों बीच पहुंचकर मनाया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा, विधायक रेखचन्द जैन,महापौर सफीरा साहू, सभापति कविता साहू व अन्य कांग्रसियों ने इस अवसर पर ग्राम पंचायत परपा में स्थित गौशाला में गौमाताओं को चारा खिलाकर 

गौमाता की सेवा की व पौधरोपण भी किया तथा घायल स्वानों को आहार खिलाकर उनकी भी सेवा की एवं कुष्ठ रोग से पीडि़त, वृद्धजनों, नि:शक्तजनों को मास्क/छाता/कम्बल सहित सूखा राशन वितरण कर उनका 

सम्मान किया व कोरोना वायरस के संक्रमण से खुद की सुरक्षा और उसके रोकथाम के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी अथवा उनके बीच कुछ समय व्यतीत किया और अपने नेता का जन्मदिवस गरिमा व 

सादगी के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाकर आज के दिन का महत्व बताया तथा उनके उज्जवल भविष्य व दीर्घायु की कामनाओं के साथ शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर प्रोफेशनल कांग्रेस के मास्क, कम्बल व अन्य सामग्री वितरण कार्यक्रम, युवक कांग्रेस के स्वच्छता दीदियों को खाद्य सामग्री वितरण सहित खेलकूद प्रकोष्ठ के पौधरोपण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर 

राहुल गांधी के उज्जवल भविष्य व लम्बी उम्र की कामना की।
 कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री यशवर्धन राव, जिला महामंत्री अनवर खान, बी ललिता राव, नेहा ध्रुव,  वीरेंद्र साहनी, विजय सेठिया, भगत बघेल, शोभा राम कश्यप, सुशील मौर्य, अजय बिसाई, शहनावाज खान, अनुराग 

महतो, जाहिद खान, महेश द्विवेदी, अरुण गुप्ता, रोहित पाणिग्राही, सत्या ठाकर, नीलम कश्यप, सैजाद खान, मनीष शर्मा, धर्मेंद्र चौहान,गौरव शर्मा,अ.हकीम सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news