कोण्डागांव

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस ने किया सफाई कर्मियों का सम्मान
20-Jun-2021 12:20 AM
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस ने किया सफाई कर्मियों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 19 जून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन 19 जून को जिला कांग्रेस कमेटी कोण्डागांव द्वारा सादगी पूर्ण रूप से मनाया गया। इस अवसर पर 

पीसीसी अध्यक्ष व  विधायक मोहन मरकाम के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नगर के जामपदर स्थित गोठान पहुंच, वहां कार्यरत महिलाओं को साड़ी देकर सम्मान किया। इसी तारतम्य में महिला सफाई कर्मी जो कि 

कोरोनाकाल जैसी विषम परिस्थितियों में अपनी जान जोखिम में डालकर सेवा में अपनी अहम भूमिका निभाते आए हैं, को भी विधायक मरकाम ने सम्मान स्वरूप साड़ी प्रदान किया। 
पीसीसी अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी। सादगी पूर्ण तरीके से केक व मिठाई बांटकर उनका उत्साहवर्धन किया। कांग्रेसियों ने भी कोविड-19 के दौर 

में सफाई कर्मियों के कार्य नहीं रुकने पर उनके कार्यों की सराहना करके उनका उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष झुमुक लाल दिवान, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुखबती मरकाम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भारत देवांगन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष तरुण गोलछा, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष तबस्सुम बानो, 

बुधराम नेताम, जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी रितेश पटेल, जिला प्रवक्ता शिल्पा देवांगन, विकल माने, सौरभ आचार्य ,नंदू दीवान, पारस गोस्वामी, पार्षद शांति पांडे ,ललिता नेताम, आरती नेताम, हेमा देवांगन, गीता 

गुप्ता चंचला विश्वास, सुकमु कोर्राम, शोभा बघेल, सर्वेश सेठिया, पप्पू गुप्ता, अंकुश शर्मा चंदन, रितेश गुप्ता, विधान पाठक व सोनू, आशु पांडे समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news