गरियाबंद

भाजपा खोरपा मंडल किसान मोर्चा ने संकरी में लगाई जन चौपाल
19-Jun-2021 11:11 PM
भाजपा खोरपा मंडल किसान मोर्चा ने संकरी  में लगाई जन चौपाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 

नवापारा-राजिम, 19 जून। भाजपा प्रदेश संगठन के आह्वान पर भाजपा खोरपा मंडल ने शक्ति केंद्र चंडी के संकरी में किसानों एवं आम जनता से मिलकर भूपेश सरकार के ढाई साल के कार्यकाल पर उनके विचार जानने पहुंचे। वहां जनता ने बात करने पर ढाई साल को असफल नेतृत्व करार दिया।

 महिलाओं ने बताया कि भूपेश सरकार पूर्ण शराबबंदी करके शराब की होम डिलीवरी एवं सरकार के कारोबार को खूब बढ़ाया। इस प्रकार उन्होंने नारी शक्ति से छल किया। युवाओं को नौकरी देने से लेकर बेरोजगारी भत्ता की 2500 रूपए और वृद्धा पेंशन 1500 न मिलने सरकार को नकारा है। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रायपुर जिला ग्रामीण के उपाध्यक्ष संतोष शुक्ला, मंडल अध्यक्ष पारसमणि साहू, महामंत्री नेहरूलाल साहू, कोषाध्यक्ष अनिल साहू, पूर्व जनपद सभापति मनीषा साहू,  खेमचंद साहू, लोकनाथ साहू, मनीष रिगरी सहित किसान मोर्चा के कार्यकर्तागण एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news