दन्तेवाड़ा

3 नक्सलियों ने किया समर्पण
15-Jun-2021 8:26 PM
3 नक्सलियों ने किया समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 

 दंतेवाड़ा, 15 जून। दंतेवाड़ा में पुलिस की विशेष पहल घर वापस आइए को निरंतर सफलता मिल रही हैं। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव और पुलिस उपमहानिरीक्षक, सीआरपीएफ विनय कुमार सिंह के समक्ष मंगलवार को तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।
 दरभा डिवीजन अंतर्गत मलांगीर एरिया कमेटी के बोध घाट एलजीएस सदस्य लखेश्वर उर्फ टोका ने पुलिस अफसरों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। उक्त नक्सली लीडर वर्ष 2016 में बुधराम जरामी की हत्या में शामिल था। इसके साथ ही वर्ष 2020 में पांडू कवासी की हत्या में भी भागीदार था।

 इसी कड़ी में हड़मा कमलू निवासी थाना अरनपुर  अंतर्गत जवेली गांव नेंं भी पुलिस अफसरों के समक्ष घर वापसी की। हड़मा नक्सली संगठन में  मिलिशिया कमांडर की भूमिका निभा रहा था। उक्त नक्सली अंदरूनी सडक़ मार्ग काटने की वारदात में शामिल था। इसके साथ ही नक्सली विचारधारा के प्रचार प्रसार में भी शामिल था। पुलिस अधीक्षक द्वारा हड़मा की गिरफ्तारी पर 10 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news