नारायणपुर

जवानों को पुलिस आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक
15-Jun-2021 7:39 PM
जवानों को पुलिस आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक

बीएसएफ 81वीं वाहिनी मुल्ला मुख्यालय कैम्प में समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भानुप्रतापपुर, 15 जून। सीमा सुरक्षा बल छत्तीसगढ़ के महानिरीक्षक एस के त्यागी ने मंगलवार को  वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 81वीं वाहनी सामरिक मुख्यायल मुल्ला कैम्प के एक समारोह के दौरान सीमा सुरक्षा बल के जवानों को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक  से सम्मानित किया। सभी उपस्थित अधिकारी एवं जवानों ने पुलिस आंतरिक सुरक्षा मेडल प्राप्त कर्मियों का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।

श्री त्यागी ने सभी अधिकारी एवं अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ के अत्यंत पिछड़े  क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ बहादुरी से मुकाबला करने मनोबल बढ़ाया।

इस अवसर परएस.के.त्यागी महानिरीक्षक, टी पी एस सिधु उप महानिरीक्षक, अनिल ठाकुर उप महानिरीक्षक, दिनेश मुर्मू कमांडेंट, सामारिक सीमांत मुख्यायल सीमा सुरक्षा बल  (विशेष संक्रिया) छत्तीसगढ़ एवं एस एस दबास उप महानिरीक्षक, सामरिक क्षेत्रीय  मुख्यालय दुर्ग तथा संजय शर्मा कमांडेंट क्षेत्रीय  मुख्यालय भिलाई, व जवान एवं मीडिया कर्मियों उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news