बलरामपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुसमी, 11 जून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी के द्वारा कुसमी में केंद्र की सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में पेट्रोलियम उत्पादों के मूल्यों में हो रही बेहताशा वृद्धि के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी के द्वारा बढ़ती महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया।
विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष/उपाध्यक्ष जनपद पंचयात कुसमी हरिश मिश्रा,जनपद अध्यक्ष हुमंत सिंह, वरिष्ट कांग्रेसी नेता अरुण गुप्ता, बहादुर राम, नगर पंचयात अध्यक्ष गोवर्धन राम,ह्रक्चष्ट ब्लॉक अध्यक्ष सरवन गुप्ता, सेवादल ब्लांक अध्यक्ष सोनू अली, पार्षद छत्रपति,पार्षद ललित निकुंज ,ब्लांक कांग्रेस प्रवक्ता पंकज दुबे ,एल्डरमैन सुसिल दुबे ,युवा कांग्रेस महासचिव सैफ़ अली , युवा कांग्रेस महासचिव बलेस्वर राम ,युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष ओसामा , ख़लील , एनएसयूआई सामरी विधानसभा महासचिव विक्रम गुप्ता, राशीद आलम, मेघनाथ ‘एमरोज़ ,सलमान ,ललित सुमन , मोबिन सबरी, इम्तियाज़ व कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।