सरगुजा
लॉकडाउन का उल्लंघन, अब तक 9 लाख से अधिक का जुर्माना
06-May-2021 8:54 PM
अम्बिकापुर, 6 मई। कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार निगरानी दलों द्वारा शहर भ्रमण कर नियमों का कड़ाई से अनुपालन करवाया जा रहा है। नगर निगम अम्बिकापुर के प्रमुख चौक चैराहों तथा मार्गों पर लोगों के बेवजह बाहर निकलने वालो पर निगरानी रखी जा रही है। कोरोना गाइडलाइंस का पालन नहीं करने वाले 4 हजार 234 लोगों से अब तक 9 लाख 24 हजार 980 रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोडऩे 13 अप्रैल प्रात: 6 बजे से पूरे जिले को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किया गया है। नियमों का पालन कराने जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी डटे हुए हैं। निगरानी दलों द्वारा कोविड गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्यवाही भी की जा रही है।