महासमुन्द

महासमुंद में 21 दिनों में 9630 पॉजिटिव मिले
06-May-2021 5:12 PM
महासमुंद में 21 दिनों में 9630 पॉजिटिव मिले

महासमुंद, 6 मई। महासमुंद जिले में लॉकडाउन के दौरान भी बड़ी संख्या में मरीजों की पहचान हुई है। बीते 14 अप्रैल से जिले में लॉकडाउन शुरू हुआ। इसके बाद से 4 मई तक की स्थिति पर नजर डालें तो इन 21 दिनों में जिले में कुल 9630 मरीजों की पहचान हुई है। वहीं इस अवधि में कुल 31 हजार 639 सैंपल की जांच गई। इस हिसाब से देखा जाए तो 30.63 प्रतिशत के औसत से मरीज सामने आए हैं। 

यही नहीं लॉकडाउन के इन 21 दिनों में 9104 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। मतलब यह कि इन 21 दिनों रोजाना 433 की औसत से मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि जिले में मौत के आंकड़े जरूर डराने वाले हैं। क्योंकि इन 21 दिनों में 71 लोगों की मौत हुई है। महासमुंद जिले में लॉकडाउन की अवधि में 4 मई तक की स्थिति में कुल 71 मौतें हो चुकी है। इनमें से 56 मौतें 14 से 30 अप्रैल के बीच हुई है। वहीं इस महीने मई के शुरुआती चार दिन में 15 लोग दम तोड़ चुके हैं।
जिला प्रशासन ने मौत के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए ही लॉकडाउन की अवधि में वृद्धि की है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news