कोण्डागांव

भाजपा ने शुरू की पं.दीनदयाल रसोई
05-May-2021 9:15 PM
भाजपा ने शुरू की पं.दीनदयाल रसोई

कोण्डागांव, 5 मई। भारतीय जनता पार्टी कोण्डागांव के माध्यम से 4 मई को सेवा ही संगठन अभियान-2 के तहत पं. दीनदयाल रसोई का भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी, नपा कोण्डागांव की अध्यक्ष हेम कुंवर पटेल व अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में शुभारंभ किया गया। इसके तहत कोरोना संक्रमित व्यक्ति या परिवार जो भोजन बनाने में असमर्थ हैं, ऐसे जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा। जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा ने बताया, कि दोपहर के भोजन के लिए सुबह 9 बजे तक और रात्रि भोजन के लिए शाम 5 बजे तक जिलाध्यक्ष के मोबाइल नंबर 9424292015 व अन्य पदाधिकारियों के नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news