बीजापुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 5 मई। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मतगणना संपन्न होने के बाद वहां भडक़ी हिंसा में भाजपा के दस कार्यकर्ता मारे गए। इसके विरोध में भाजपा ने देश भर में धरना-प्रदर्शन किया।
बुधवार को यहां जिला मुख्यालय सहित सभी मंडलों में भाजपा जिलाध्यक्ष निवास मुदलियार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर घटना का विरोध किया। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने बताया कि जिस प्रकार पश्चिम बंगाल में हुए हिंसा में भाजपा कार्यकर्ता मारे गए है।
उसका टीएमसी कार्यकर्ताओं पर आरोप लगा हैं। उन्होंने कहा कि टीएमसी कार्यकर्ताओं की वजह से लोकतंत्र शर्मसार हुआ हैं। ऐसी हिंसा किसी भी शर्त पर स्वीकार नहीं हैं। श्री मुदलियार ने आगे बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को बंगाल दौरे रहे। उन्होंने वहां पीडि़त परिवार से मिला। उन्होंने कोविड नियमों के तहत देशभर में धरना प्रदर्शन का आव्हान किया था।