दन्तेवाड़ा

जंगल से नक्सल आरोपी गिरफ्तार
04-May-2021 8:49 PM
  जंगल से नक्सल आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 4 मई। दंतेवाड़ा में नक्सली उन्मूलन अभियान में पुलिस को कामयाबी मिली है। कटेकल्याण थाना अंतर्गत पुलिस द्वारा टेटम के जंगल से एक जन मिलिशिया सदस्य को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर कटेकल्याण थाना बल, जिला आरक्षी बल और टेटम स्थित कैंप से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का संयुक्त दल तलाशी अभियान में निकला था। इसी दौरान टेटम के जंगल में एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। उक्त व्यक्ति से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम धुरवा  मुचाकी, उम्र 39 वर्ष बताया। उक्त नक्सली टेटम ग्राम के कोडरीपाल पटेल पारा का निवासी होना बताया। वह पुलिस की रेकी करने की घटनाओं में शामिल था। इसके साथ ही पुलिस को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आईईडी लगाने की घटना में शामिल था। पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा द्वारा उक्त नक्सली की गिरफ्तारी पर 10 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news