बस्तर

भाजपाइयों ने कोरोना वॉरियर्स को फल व पेय पदार्थ देकर की सेवा
03-May-2021 8:10 PM
   भाजपाइयों ने कोरोना वॉरियर्स को फल  व पेय पदार्थ देकर की सेवा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 3 मई। सेवा ही संगठन के जरिए जगदलपुर शहर मंडल भाजपा द्वारा कोरोना वॉरियर्स को फल एवं पेय पदार्थ देकर छोटा सा योगदान दी गई। कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना वारियर्स की सेवा के लिए चलाए गए अभियानों में उपाध्यक्ष मनोहर दत्त तिवारी ,महामंत्री संग्राम सिंह राणा, नगर मंत्री शशि नाथ पाठक, कार्यालय मंत्री गणेश काले, कार्यसमिति सदस्य बृजेश शर्मा द्वारा योगदान दिया गया। कोरोना काल की देखते हुए सीमित संख्या में पदाधिकारियों ने सेवा की।

उपाध्यक्ष मनोहर दत्त तिवारी एवं महामंत्री संग्राम सिंह राणा ने कहा कि भाजपा सिर्फ चुनाव जीतने तक ही सीमित नहीं है बल्कि सेवा का माध्यम है। हमने छोटा सा योगदान देकर पुलिस विभाग से जुड़े कोरोना वॉरियर्स की सेवा की है ,जो दिन रात एक कर के अपनी जान की परवाह न करते हुए जनता की सेवा करने में लगे हुए हैं। नगर मंडल भाजपा उन्हें साधुवाद देती है। नगर मंडल भाजपा ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है, जिसमें हर सेवा करने को तैयार है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी मदद के लिए आ रही सूचनाओं पर पार्टी कार्यकर्ता मदद पहुंचा रहे हैं। जरूरतमंद लोगों को भोजन व सूखा राशन पहुंचाने का भी काम नगर मंडल भाजपा कर रही है। हेल्पलाइन नंबर पर आने वाले फोन कॉल में अधिकतर ब्लड की उपलब्धता, ऑक्सीजन की कमी, रेमडीसीवर इंजेक्शन की कमी और चिकित्सा सुविधा ना मिल पाने को लेकर रहती है। इन सभी समस्याओं को जिला प्रशासन एवं जागरूक कार्यकर्ताओं के माध्यम से पूरा किया जा रहा है।

नगर मंडल भाजपा द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है जिसमें कोविड 19 से संबंधित किसी भी सहायता के लिए रामाश्रय सिंह-9425261597,सुरेश गुप्ता—-70009724336,मनोहर दत्त तिवारी-9425597923,शैलेन्द्र भदौरिया-9424290000,राकेश तिवारी-7587340000,आर्येन्द्र सिंह आर्य-9131833072,संग्राम सिंह राणा-9425590288,कमल पटवा-9111929394,आशुतोष पाल-7587469300,अभय शिक्षित-9993754389,गणेश काले-8770556876,शशिनाथ पाठक-7000727435,प्रकाश झा-9425596894,अतुल सिम्हा-7000272626,मनोज जंगम-9993344310,शैलेश श्रीवास्तव-9406407022,रोशन झा-9425266132,संजय चंद्राकर-9406087387,वीरू शर्मा-7000763399,अमर झा-7000282165,सुरेश कश्यप-7646983831इन कार्यकर्ताओ से संपर्क कर सकते हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news