बलौदा बाजार

केशव मिश्रा को कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि दी
02-May-2021 11:15 PM
केशव मिश्रा को कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि दी

भाटापारा, 2 मई। पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष एवं कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज के पूर्व अध्यक्ष केशव मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस सचिव सुशील शर्मा ने कहा कि केशव मिश्रा सच्चे कांग्रेसी और निर्भीक नेता थे। उनके कार्यकाल में नगर विकास के अनेक कार्य हुए। केशव मिश्रा को पूर्व मंडी उपाध्यक्ष रमेश यदु, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि ईश्वर सिंह ठाकुर, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्र साव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जिला संयुक्त महामंत्री संतोष सोनी, जिला सचिव सचिन शर्मा, एल्डरमेन गिरीश परप्यानी, युवा नेता सत्यजीत शेन्डे, एनएसयूआई नेता आशुतोष मिश्रा, दिवाकर मिश्रा, राजकुमार शर्मा एवं बसंत पांडे ने श्रद्धांजलि दी है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news