महासमुन्द

लॉकडाउन में गांजा तस्करी: अलग-अलग मामलों में 9 गिरफ्तार
01-May-2021 6:51 PM
लॉकडाउन में गांजा तस्करी: अलग-अलग मामलों में 9 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 1 मई।
बसना, बागबाहरा व पटेवा पुलिस ने अलग-अलग मामलों  में 9 लोगों को गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनके पास से करीब 75 किलो गांजा बरामद किया गया है। बरामद गांजे की कीमत करीब सात लाख रुपए आंकी गई है। आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं जो मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं। 

जानकारी के अनुसार परसों गुरूवार रात बसना पुलिस सिटी ग्राउंड के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान ओडिशा की ओर से आ रही बिना नंबर की सिटी बजाज दुपहिए को रोककर तलाशी ली गई। बाइक में 12 किलो गांजा बरामद हुआ। जिसकी कीमत 60 हजार रुपए आंकी गई है। वहीं तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी बरामद किया गया है। बाइक में ग्राम नोहिटा थाना नोहिटा जिला दमोह मध्यप्रदेश निवासी प्रशांत 24 एवं ग्राम सरगड़ा थाना गडहा जिला जबलपुर मध्यप्रदेश निवासी पूर्जा विश्वकर्मा 32 सवार थे। इनके साथ एक और बिना नंबर की सिटी बजाज बाइक में ग्राम पंचायत जबेरा थाना जबेरा जिला दमोह मध्यप्रदेश निवासी अजय यादव 27 साल एवं ग्राम गढा सांईनाका रोड हरदौल मंदिर के पास गढा जिला जबलपुर निवासी आरती विश्वकर्मा  30 साल सवार थे। चारों को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार जेल भेज दिया है। ये चारों ओडिशा से गांजा लेकर मध्यप्रदेश जा रहे थे। 

दूसरे मामले में बागबाहरा पुलिस ने ग्राम कुमली थाना रानीतराई जिला दुर्ग निवासी रवि कुमार साहू 39 साल को बाइक में गांजा तस्करी करते हुए गिरफ़्तार किया है। इसके पास से 10 किलो गांजा बरामद हुआ है। जबकि तीसरे मामले में राजीव नगर अवंति विहार कॉलोनी रायपुर निवासी बोरजो नायक व एक अन्य से पांच किलो गांजा बरामद हुआ है। इसी तरह सांकरा पुलिस ने कार क्रमांक ओडी 17 के 2792 से 48 किलो गांजा बरामद किया है। तस्करी के आरोप में ग्राम गौरपाली जिला बलांगीर ओडिशा निवासी प्रफुल्ल डोरा एवं ग्राम महबेरना जिला बरगढ़ ओडिशा निवासी हेमंत साहू 20 साल को गिरफ्तार किया है। इनसे जब्त गांजे की कीमत 4 लाख 80 हजार रुपए आंकी गई है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news