दन्तेवाड़ा

वेतन से चोरी करने वालों को गांधीगिरी शोभा नहीं देती-अटामी
28-Apr-2021 6:25 PM
वेतन से चोरी करने वालों को गांधीगिरी शोभा नहीं देती-अटामी

दंतेवाड़ा, 28 अप्रैल। दंतेवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेसी पर हमला बोला गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष चैतराम अटामी ने जारी बयान में कहा है कि कांग्रेस द्वारा शराब बेचकर कोविड टैक्स लिया गया है। ये कांग्रेस की दोहरी मानसिकता का परिचायक है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा शासकीय कर्मचारियों के वेतन से 1 दिन की राशि काटना चोरी है। कांग्रेसी सरकार को शासकीय अफसरों और कर्मचारियों के वेतन से कोविड राहत सहायता कोष में धन लेने हेतु विकल्प पत्र बनाना चाहिये। प्रदेश सरकार द्वारा ऐसा नहीं कराया जा रहा है। कांग्रेसी नेताओं द्वारा गुलाब भेंट कर गांधीगिरी का प्रदर्शन किया जा रहा है। यह केवल गुमराह करने की कोशिश है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस रात में बाजार को खोलना चाहती है, जिससे हेराफेरी को अंजाम दिया जा सकें। दंतेवाड़ा कलेक्टर राजनीतिक दबाव में कार्य कर रहे हैं। कोविड संक्रमण के दौर में कांग्रेसी नेताओं के दबाव में चंद लोगों  के साथ बैठक की गई।

उक्त कार्य भेदभाव पूर्ण व्यवहार है। यह कमिश्नर बस्तर के आदेश का उल्लंघन है। इस दौर में राजनीतिक दवा से ऊपर उठकर कार्य करना चाहिए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news