दन्तेवाड़ा
दंतेवाड़ा/बचेली, 26 अप्रैल। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला इकाई दंतेवाड़ा के जिलाध्यक्ष उदयप्रकाश शुक्ला द्वारा प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव के निर्देश व जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों से वर्चुअल बैठक में चर्चा उपरांत छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन विकासखंड गीदम में ब्लॉक अध्यक्ष पद पर रमा कर्मा एवं सचिव के पद पर साजिद भारती को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
मनोनीत पदाधिकारी गीदम विकासखंड में पदस्थ शिक्षक संवर्ग की समस्याओं को लेकर विकासखंड स्तर पर त्वरित निराकरण एवं जिला स्तर की समस्याओं के लिए जिला इकाई से उचित समन्वय स्थापित कर शिक्षक संवर्ग के हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।
दंतेवाड़ा जिले में पहली बार ब्लॉक अध्यक्ष पद का दायित्व रमा कर्मा के रूप में एक महिला शिक्षक को सौंपे जाने पर संगठन में समानता, एकजुटता और सकारात्मकता के एक नवीन वातावरण का सृजन हुआ है। इससे जहाँ एक ओर संगठन में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी के विचार को मजबूती मिलेगी, वहीं दूसरी ओर ऊर्जावान और अनुभवी साजिद भारती को सचिव पद सौंपे जाने से विकासखंड में संगठन की एकजुटता को बनाये रखने हेतु एक नयी ऊर्जा का संचार होगा।
इस अवसर पर जिला इकाई दंतेवाड़ा कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने नव पदस्थ दोनों पदाधिकारियों को नवीन दायित्व के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाये प्रेषित की हैं व पूर्ण आशा विश्वास व्यक्त किया कि संगठन व शिक्षक हित में निरंतर प्रयास जारी रहेगा।