कोरबा

जिले के कोविड अस्पतालों में उपलब्ध बिस्तरों की जानकारी अब एक क्लिक पर
25-Apr-2021 9:29 PM
जिले के कोविड अस्पतालों में उपलब्ध बिस्तरों की जानकारी अब एक क्लिक पर

जिला प्रशासन ने जारी किया वेब लिंक

कोरबा, 25 अप्रैल। बढ़ते कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए कम लक्षण वाले मरीजों का ईलाज होम आइसोलेशन में रखकर किया जा रहा है। होम आइसोलेटेड मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ने और गंभीर स्वास्थ्य वाले मरीजों की जानकारी कोविड कंट्रोल रूम द्वारा स्वास्थ्य विभाग को देने और ऐसे मरीजों को कोविड अस्पतालों में भर्ती करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आग्रह किया जा रहा है। ऐसे मरीजों को कोविड अस्पतालों में भर्ती करने के लिए अस्पतालों में उपलब्ध बिस्तरों की जानकारी नहीं होने से मरीज और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। जिला प्रशासन ने कोविड अस्पतालों में उपलब्ध बिस्तरों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए गूगल शीट का वेब लिंक जारी कर दिया है। इस वेब लिंक में एक क्लिक पर जिले के सभी कोविड अस्पतालों में उपलब्ध बिस्तरों की जानकारी मिल सकेगी। गूगल शीट का वेब लिंक https://docs.google.com/spreadsheets/d/1f_B96O-zZGHkovQw5-eOXB9KAZ1yrv42m6vdVWa1TLo/edit#gid=0 है।

सीएमएचओ डा. बी.बी.बोडे ने बताया कि मरीजों को कोविड अस्पतालों में उपलब्ध बिस्तरांे की जानकारी मिलने से समय रहते मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर सकते हैं। जारी गूगल शीट में जिले के सभी 13 कोविड अस्पतालों में सामान्य बिस्तर, आक्सिजीनेटेड बिस्तर, आईसीयू बेड, एचडीयू बेड एवं वेंटिलेटर की कुल संख्या और खाली तथा भरे हुए बेडों की संख्या उपलब्ध है। इस पेज में सभी कोविड अस्पतालों में भर्ती होने के लिए संबंधित कोविड अस्पतालों का मोबाईल नंबर भी प्रदर्शित किया गया है। यह गूगल शीट प्रतिदिन लगातार अपडेट किया जाता है जिससे लोगों को त्वरित जानकारी मिल पायेगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news