गरियाबंद

बाबा अंबेडकर ने दिया विश्व का श्रेष्ठ संविधान - नेहरूलाल साहू
14-Apr-2021 7:49 PM
बाबा अंबेडकर ने दिया विश्व  का श्रेष्ठ संविधान - नेहरूलाल साहू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 14 अपै्रल।
मानव कल्याण अधिकार एवं भ्रष्टाचार निर्मूलन संगठन के प्रदेश प्रवक्ता एवं भाजपा मंडल खोरपा महामंत्री नेहरू लाल साहू ने भारत रत्न, संविधान निर्माता, समाज सुधारक बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाया। 

इस अवसर पर श्री साहू ने कहा बाबा साहब अंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माता है। स्वतंत्रता के लड़ाई के पश्चात सरकार चलाने के लिए एक संवैधानिक ढांचा भारतीय नागरिकों के लिए निर्माण करना अत्यंत आवश्यक था। बाबा साहब जानते थे, एक श्रेष्ठ संविधान ही शोषित भारत को विकसित भारत के रूप में दुनिया के सामने खड़ा कर सकता है। अत: उनका पूर्णता प्रयास रहा, श्रेष्ठ संविधान का निर्माण भारत वासियों के लिए होना अति आवश्यक है। उन्होंने दुनिया के संविधानों का अध्ययन कर एक विस्तृत, लिखित, स्पष्ट, सरल, व्यावहारिक संविधान भारतीय नागरिकों के लिए तैयार किया। लगभग 3 वर्षों के कड़ी मेहनत और परिश्रम के पश्चात दुनिया के सबसे श्रेष्ठ संविधान बाबा साहब ने तैयार किया। 

आज हम सब जिन मौलिक अधिकारों का उपयोग करके अपना चौमुखी विकास कर देश के प्रगति में भागीदारी ले रहें हैं वह बाबा साहब का देन है। एक समाज सुधारक के रूप में भारत में व्याप्त कुरीतियां, सामाजिक बुराई, छुआछूत, अस्पृश्यता को दूर करने में उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन त्याग दिया। 

भारत के सबसे बड़े मानवतावाद के रूप में बाबा साहब को जाना जाता है। इनके पीछे उनका आजीवन संघर्ष रहा है। उन्होंने शोषित एवं समाज में उपेक्षित समुदायों का नेतृत्व कर उन्हें उनका अधिकार दिलाने में सफल रहा। 

नेहरू लाल साहू ने कहा बाबा साहब कई युगों तक भारत वासियों के हृदय में जीवंत रहेंगे, उन्हें शत-शत नमन। हम सब उनके बताए मार्ग पर चलकर भारत निर्माण में अपना योगदान दें एवं समाजसेवी गतिविधियों में संलग्न रह कर उनके आदर्शों का अनुसरण करें। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लिखन साहू, हुम्मन साहू, गिरधारी लाल साहू, प्रमिला साहू, दिनेश्वरी साहू, लेखनी साहू, टेमेश्वरी साहू, धैर्य कुमार साहू, कु. लवन्या, फनीस साहू, हर्ष कुमार आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news