राजनांदगांव

निजी अस्पताल व कोरोना केयर सेंटर में अफसरों की ड्यूटी
14-Apr-2021 7:48 PM
निजी अस्पताल व कोरोना केयर सेंटर में अफसरों की ड्यूटी

सतत निगरानी करेंगे नोडल व सहायक नोडल अधिकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 14 अप्रैल।
कलेक्टर टीके वर्मा ने कोविड-19 संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए निजी हॉस्पिटल एवं कोविड केयर सेंटर में नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। कोविड-19 के संक्रमण की दशा में राजनांदगांव जिले में 3 निजी अस्पतालों को उपचार के लिए अनुमति प्रदान की गई है।

निजी अस्पतालों में कोविड-19 के उपचार के दौरान मरीजों, परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इस हेतु रेफरल संबंधी समन्वय, अस्पतालों में उपलब्ध बेड की स्थिति, डेड बॉडी मूवमेंट प्लान, प्राईवेट अस्पतालों में मरीजों के उपचार हेतु शासन द्वारा निर्धारित दर से अधिक दर लेने संबंधी अथवा अन्य किसी भी प्रकार की शिकायतों के निवारण एवं निजी अस्पतालों से समुचित समन्वय एवं सतत् निगरानी हेतु अस्पतालों के लिए नोडल व सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सभी नोडल अधिकारियों को अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी कोविड कंट्रोल रूम राजनांदगांव हरिकृष्ण शर्मा मोबाइल नंबर 9340249714 के निर्देशन एवं नियंत्रण में कार्य करने तथा प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा गया है। नोडल, सहायक नोडल अधिकारियों को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी मोबाइल नंबर 9425211974 से समन्वय स्थापित कर अपने दायित्वों का निर्वहन करने कहा गया है। 

जीवनरेखा हास्पिटल (कोविड ट्रीटमेंट हास्पिटल) संचालक डॉ. अनिल गोम मो.नं. 9399292257 के लिए कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ विकास योजना ईकाई -1 ज्ञानेन्द्र कश्यप मो.नं. 94079-94945 को नोडल अधिकारी एवं सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचाायत राजनांदगांव सुरेन्द्र ओझा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

सिटी हास्पिटल राजनांदगांव संचालक डॉ. नवीन गौरा मो.नं. 9981117999 के लिए सहायक आयुक्त आबकारी नवीन प्रताप तोमर मो.नं. 7000788801 को नोडल अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी कृषि टीकम ठाकुर मो.नं. 7000730510 को सहायक नोडल अधिकारी, सुंदरा मल्टी सपेशियालिटी हॉस्पिटल संचालक डॉ. संजय गोलछा मो.नं. 8770255990 के लिए उप संचालक नगर तथा ग्राम निवेश सुर्यभान सिंह ठाकुर मो.नं. 9406297915 को नोडल अधिकारी एवं सहायक अभियंता जल संसाधन राजनांदगांव एसआर नागेश्वर मो.नं. 9827987767 को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जिले में स्थापित कोविड केयर सेंटर (नि:शुल्क) उद्याचल राजनांदगांव संचालक भावेश बैद मो.नं. 7000288805 के लिए उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. राजीव देवशरण मो.नं. 9425572409 को नोडल अधिकारी तथा सहायक अभियंता छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल राजनांदगांव कमलेश कुमार मो.नं. 9669961057 को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। प्रेस क्लब कोविड केयर सेंटर संचालक अजय सोनी मो.नं. 7974134327 के लिए कार्यपालन अभियंता मुख्यमंत्री ग्राम सडक़ योजना तेजराम साहू मो.नं. 9425526946 तथा सहायक अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा बीआर बघेल मो.नं. 9424115844 को सहायक नोडल अधिकारी, अजीज पब्लिक स्कूल इंदामरा कोविड केयर सेंटर संचालक पंकज एबिस ग्रुप मो.नं. 7024159885 के लिए कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग राजनांदगांव विवेक शुक्ला मो.नं. 9752042885 को नोडल अधिकारी तथा कार्यपालन अभियंता क्रेडा राजनांदगांव एसके शुक्ला मो.नं. 8370008651 को सहायक नोडल अधिकारी, फतेह सिंह हॉल गुरूनानक स्कूल राजनांदगांव संचालक जनरैल सिंह भाटिया मो.नं. 7000831144 के लिए उप संचालक समाज कल्याण बीएल ठाकुर मो.नं. 9424297017 को नोडल अधिकारी तथा सहायक संचालक मत्स्य गीतांजलि गजभिये मो.नं. 8349466471 को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news