रायपुर

कोरोना नियंत्रित करने राप्रसे के 5 और अफसर जिला प्रशासन में संलग्न
14-Apr-2021 5:36 PM
कोरोना नियंत्रित करने राप्रसे के 5 और अफसर जिला प्रशासन में संलग्न

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 अप्रेल। राज्य प्रशासनिक सेवा के 5 अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से कोरोना वायरस (कोविड-19) के बचाव एवं रोकथाम हेतु कलेक्टर जिला प्रशासन रायपुर के साथ अस्थायी रूप से तत्काल प्रभाव से संलग्न किया गया है।

इस आशय का आदेश छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह ने जारी किया है। संलग्न किए गए अधिकारी श्रीमती अवंती गुप्ता, सहायक संचालक, डिप्टी कलेक्टर, संचालनालय खेल एवं

युवा कल्याण रायपुर, प्रवीण तिवारी (तहसीलदार) छत्तीसगढ़ शासन प्रशासन अकादमी रायपुर, अनुप्रिया मिश्रा रेरा, (डिप्टी कलेक्टर) रायपुर, आशीष टिकरिया सूडा, (संयुक्त कलेक्टर) रायपुरऔर अरविन्द पाण्डेय संयुक्त कलेक्टर, पाठ्य पुस्तक निगम रायपुर शामिल है।

 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news