रायपुर

राज्यपाल ने अंबेडकर जयंती पर दी शुभकामनाएं
14-Apr-2021 5:18 PM
राज्यपाल ने अंबेडकर जयंती पर दी शुभकामनाएं

रायपुर, 14 अप्रैल। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने प्रदेशवासियों को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि डॉ. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर ने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने सामाजिक समरसता पर बल देते हुए हमेशा शोषितों और पीडि़तों के लिए आवाज बुलंद की। वे महिला उत्थान के भी प्रबल पक्षधर थे और उन्हें सशक्त, सबल एवं शिक्षित करने पर बल दिया। राज्यपाल ने कहा कि हम सबको डॉ. अम्बेडकर के विचारों का अनुसरण करते हुए समतामूलक समाज की स्थापना करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। 

 

 

 

 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news