सरगुजा

आपातकालीन स्थिति से निपटने विभागीय वाहन अधिग्रहित
12-Apr-2021 9:20 PM
 आपातकालीन स्थिति से निपटने विभागीय वाहन अधिग्रहित

अम्बिकापुर, 12 अप्रैल। कलेक्टर संजीव कुमार झा के द्वारा कोरोना संक्रमण के प्रसार की रोकथाम एवं चेन को तोडऩे 13 अप्रैल प्रात: 6 बजे से 23 अप्रैल रात्रि 12 बजे तक सम्पूर्ण सरगुजा जिले को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इस अवधि में कोरोना संक्रमण से बचाव एवं स्वास्थ्यगत आपातकालीन स्थिति के नियंत्रण हेतु 21 विभागों के शासकीय वाहनो को पीओएल सहित अधिग्रहित किया गया है। इन वाहनो के चालक अनुविभागीय दंडाधिकारी प्रदीप साहू, डिप्टी कलेक्टर श्री नीलम टोप्पो, श्री प्रवीण भगत तथा नायब तहसीलदार श्री किशोर कुमार वर्मा के निर्देशन में कार्य करेंगे।

इन वाहनों को किया गया अधिग्रहित-

संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा, कार्यपालन अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण सेतु, उप वनमण्डलाधिकारी, वनमंडलाधिकारी अम्बिकापुर के 2 वाहन, सहायक अभियंता क्रेडा, उप संचालक पशुधन विकास विभाग, जिला रोजगार अधिकारी, उप संचालक मछली पालन विभाग, श्रम पदाधिकारी, उप संचालक रेशम, जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार, जल संसाधन विभाग, कार्यपालन अभियंता थर्मल पावर परियोजना, खनिज अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, कृषि विज्ञान केन्द्र मैनपाट, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी अम्बिकापुर, राजमोहनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र अम्बिकापुर शामिल हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news