गरियाबंद
छुरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का निधन
10-Apr-2021 1:31 PM
गरियाबंद, 10 अप्रैल। गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव ठाकुर (35 वर्ष) ग्राम दुल्ला का बीती रात निधन हो गया। बताया जा रहा है कि राजीव ठाकुर कांग्रेस में सक्रिय नेता के रूप में काम कर रहे थे। वे कुछ दिन पहले कोरोना से संक्रमित हो गए थे। बीती देर रात गरियाबंद अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनके निधन से समाज एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।